Commonwealth Games 2026 Streaming in India: ग्लासगो में परचम लहराने उतरेंगे भारतीय एथलीट, जानिए कब और कैसे देखें Live?

Commonwealth Games 2026 Streaming in India: ग्लासगो में परचम लहराने उतरेंगे भारतीय एथलीट, जानिए कब और कैसे देखें Live?

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही हैImage Credit source: Getty Images

Commonwealth Games 2026 Streaming in India: पूरे 4 साल के इंतजार और कई आशंकाओं के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होने जा रहे हैं. पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ये गेम्स अब इस बार स्कॉटलैंड में आयोजित होने जा रहे हैं. पिछली बार 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था और इस बार पड़ोस में ही स्कॉटलैंड के ग्लासगो में दुनियाभर के हजारों एथलीट का जमावड़ा लग रहा है. हर बार की तरह भारत से भी कई खिलाड़ी मेडल की आस में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इन भारतीय एथलीट्स को कब और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको देते हैं.

कब, कहां और कैसे देख सकेंगे CWG 2026 की Live Streaming?

ग्लासगो में 12 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की वापसी हो रही है. इससे पहले 2014 में भी स्कॉटलैंड की राजधानी में ये गेम्स हुए थे, जिनमें भारत की झोली में कुल 64 मेडल आए थे. इस बार ये संख्या बढ़ेगी या घटेगी ये देखने लायक होगा. भारतीय खिलाड़ियों के इवेंट्स कितने बजे शुरू होंगे और कहां आप उन्हें मेडल जीतते हुए देख पाएंगे, चलिए अब इसके बारे में बताते हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 कब शुरू होंगे और कितने दिन चलेंगे?

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और ये 2 अगस्त तक यानि कुल 11 दिन चलेंगे.

किस स्टेडियम में CWG 2026 की ओपनिंग सेरेमनी होगी और कहां इवेंट्स होंगे?

गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी ग्लासगो के ओवो हायड्रो (OVO Hydro) स्टेडियम में होगी और ट्रैक एंड फील्ड्स समेत ज्यादातर गेम्स यहीं होंगे. मगर कुछ गेम्स अलग-अलग वेन्यू पर भी होंगे.

CWG 2026 के इवेंट्स भारतीय समय के अनुसार कितने बजे से शुरू होंगे?

स्कॉटिश समय के मुताबिक गेम्स की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी और रात को 10-11 बजे तक चलेंगे. भारतीय समय स्कॉटलैंड से साढ़े 4 घंटे आगे है. ऐसे में भारत में दोपहर 1.30 बजे से गेम्स देखे जा सकेंगे, जो आधी रात के बाद तक चलेंगे.

भारत में किस टीवी चैनल पर CWG 2026 के गेम्स देखे जा सकते हैं?

ग्लासगो CWG 2026 के लिए भारत में आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है, जिसके अलग-अलग चैनलों पर ये गेम्स देखे जा सकते हैं. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स में भी इनका प्रसारण होगा.

CWG की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए किस प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा?

गेम्स की ऑलनाइन लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ सोनी नेटवर्क के OTT प्लेटफॉर्म Sony Liv पर होगी.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button