'CPR देते देख समझ गया था...' पिता Pradeep Rawat के आखिरी पल को याद कर इमोशनल हुए विक्रम रावत

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 05:46 PM IST

Pradeep Rawat Son Emotional: प्रदीप रावत के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत शोक में है। अब उनके बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने पिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए भावुक बातें शेयर की हैं।

Image

प्रदीप रावत के बेटे का बयान हुआ वायरल (Image Source: Manav Manglani)

Pradeep Rawat Son Emotional: बॉलीवुड के एक्टर प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। 74 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद लगातार फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने किरदारों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच उनके परिवार की ओर से भी इमोशनल रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब उनके बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने अपने पिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए कई ऐसी बातें साझा की हैं, जिन्होंने हर किसी को भावुक कर दिया।

विक्रम रावत ने याद पापा संग बिताए पल

प्रदीप रावत के बेटे विक्रम रावत (Vikram Rawat) ने पिता के आखिरी पलों को याद करते हुए बेहद भावुक बातें कहीं। उन्होंने बताया, 'डॉक्टर्स का कहना था कि इलाज से कैंसर ठीक हो सकता था, लेकिन उनके प्लेटलेट्स लगातार ऊपर-नीचे हो रहे थे और उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। आखिरी दिन तो अचानक उनके प्लेटलेट्स गिरकर सिर्फ 3 हजार रह गए थे, जबकि सामान्य तौर पर ये करीब 3 से 3.5 लाख होने चाहिए।' विक्रम ने आगे कहा, 'हम आईसीयू के बाहर थे। अंदर सभी डॉक्टर थे और हमें जाने की इजाजत नहीं थी। मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो देखा कि डॉक्टर पापा को CPR दे रहे थे। उन्हें उस हालत में देखकर मुझे समझ आ गया था कि क्या हो चुका है। इसके बाद मां भी रोने लगीं। मुझे भरोसा है कि अब पापा एक बेहतर जगह पर हैं। आप सभी ने उन्हें इतना प्यार दिया, इसके लिए मैं दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।'

इमोशनल हुए विक्रम रावत

विक्रम रावत के एक के बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं, जिसमें को काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। विक्रम रावत के वीडियो और फोटोज ने फैंस की आंखों में भी आंसू ला दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) ने 4 अगस्त को अंतिम सांस ली। वो काफी समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे, लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article