भूल जाएंगे CRETA-SIEERA... इस कंपनी ने बनाया प्लान, दिवाली से पहले लाएगी SUV
होंडा भारतीय बाजार में खुद को मजबूत करने पर काम कर रही है. कंपनी ने क्रेटा के सेगमेंट में एलिवेट (Honda Elevate) को उतारा था, लेकिन इस एसयूवी को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी. एलिवेट को होंडा ने जून 2023 में लॉन्च किया था. यानी इस कार को लॉन्च हुए तीन साल बीत चुके हैं.
अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट लाने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें, तो होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate facelift) को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है. अपकमिंग फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को ही अपडेट किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.
कब लॉन्च होगी Honda Elevate facelift?
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को कंपनी दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है. ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक होंडा इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है. एसयूवी के अपडेट में हमें डिजाइन में तो बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन इसमें कोई मैकेनिकल अपडेट की उम्मीद नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें
हाल में लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की तरह ही एलिवेट में भी हमें कुछ स्टाइलिंग बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें कंपनी रिवाइज्ड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, रिडिजाइन ग्रिल, नए 17 इंच के एलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड फ्रंट व रियर बंपर दे सकती है. इसके अलावा कार में फीचर्स भी बढ़ाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर में हुआ बड़ा खेल... HERO-HONDA से आगे निकली ये कंपनी
क्या नया मिलेगा?
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में नई कैबिन थीम देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही अपहोल्स्ट्री को भी अपडेट किया जा सकता है. हालांकि, ओवरऑल डैशबोर्ड के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा. होंडा इस कार में नए फीचर्स जोड़ सकती है, जिससे ये कार मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में ज्यादा कॉम्पिटिटिव बन सके.
यह भी पढ़ें: Honda का धांसू स्कूटर लॉन्च, 85% इथेनॉल पर भी दौड़ेगा, कीमत है इतनी
मौजूदा एलिवेट में पैनोरोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेंटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड को-ड्राइवर सीट्स और रियर सनब्लाइंड जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं. जबकि इस कार का जिनसे मुकाबला उनमें ज्यादातर फीचर्स मिलते हैं. साथ ही लोगों के बीच ये फीचर्स काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं.
इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव
होंडा ने हाल में अपडेट हुई सिटी सेडान में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और फैक्टरी फिटेड 360 डिग्री कैमरा सेटअप दिया है. उम्मीद है कि एलिवेट में भी हमें ये फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा.
ये इंजन 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसके साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 7 स्टेप सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. फेसलिफ्ट वर्जन मौजूदा कार से ज्यादा कीमत पर आएगा. फिलहाल एलिवेट 11.81 लाख रुपये से 16.36 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा से होगा.
---- समाप्त ----