क्रॉम्पटन का नया लोगो और प्रीमियम वॉटर प्यूरीफायर
crompton : भारत की 85 साल पुरानी कम्पनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स ने अपना लोगो बदल लिया है. एक नई टैगलाइन और सोनिक आइडेंटिटी पेश की है. बीते मंगलवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के जरिए इस बात की घोषणा की गयी.इसके नए लोगो, 'सेफायर' में 12-सर्कल वाला डिजाइन इस्तेमाल किया गया है. क्रॉम्पटन ने अपनी ब्रांडिंग में टेक्नोलॉजी से जुड़े छोटे-छोटे संकेत भी शामिल किए हैं. इसके "अमेजिंग, एवरी डे" टैगलाइन में "आई" के ऊपर बना डॉट अब वाई-फाई सिंबल जैसा दिखता है, जबकि "ई" अक्षर में पावर बटन और इलेक्ट्रिकल प्लग से प्रेरित एलिमेंट शामिल हैं.कंपनी ने एक नई साउंड आइडेंटिटी भी पेश की है, जिसका इस्तेमाल उसके डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, प्रोडक्ट्स और ग्राहकों से जुड़े अन्य माध्यमों पर किया जाएगा.क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ प्रोमीत घोष ने इस मौके पर कहा, "क्रॉम्पटन 2.0, कई तरह के काम करने वाले और टेक्नोलॉजी पर आधारित होम सॉल्यूशंस प्लेटफार्म के तौर पर हमारा बदलाव है."
प्रीमियम वाटर प्यूरीफायर में एंट्री
इस मौके पर कंपनी ने 'रायन' (Rhion) नाम से एक नया सुपर-प्रीमियम ब्रांड लॉन्च किया.क्रॉम्पटन ने प्रीमियम वॉटर प्यूरीफायर कैटेगरी में 'क्रॉम्पटन रायन वॉटर बायोफायर' लॉन्च करके एंट्री की है. यह इंडस्ट्री का पहला पेटेंटेड वॉटर प्यूरीफायर है, जो ज़रूरी मिनरल्स को बनाए रखकर और आर ओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) फिल्ट्रेशन प्रोसेस की तुलना में आधा वेस्ट-वॉटर पैदा करके खुद को दूसरे आर ओ वॉटर प्यूरीफायर से बेहतर बताता है.क्रॉम्पटन के इस नए ब्रांड के बारे में बात करते हुए, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर तन्मय पृस्टी ने कहा, "मुझे लगता है कि क्रॉम्पटन 2.0 के मुख्य लक्ष्यों में से एक बड़े पैमाने पर इनोवेशन, ग्राहकों पर ध्यान देना और ब्रांड को बेहतरीन बनाना था."यह बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "सस्टेनेबिलिटी एक अहम पहलू था, और हमने देखा कि जब भी कोई सामान्य वॉटर प्यूरीफायर इस्तेमाल होता है तो कितना पानी बर्बाद होता है. हमने उन कैटेगरीज पर ध्यान दिया जहाँ लोगों का भरोसा कम है; वॉटर प्यूरीफायर ऐसी ही एक खास कैटेगरी है."
सस्टेंबिलिटी के साथ प्रीमियम प्रोडक्ट्स
इस मौके पर कंपनी की चीफ बिजनेस ऑफिसर श्वेता सागर ने कम्पनी की भविष्य सम्बन्धी योजनाओं पर बात करते हुए कहा कि क्रॉम्पटन 2.0 के साथ, कंपनी अपने पारंपरिक इलेक्ट्रिकल अप्लायंस के कारोबार से आगे बढ़ रही है और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और एनर्जी सॉल्यूशंस को अपने अगले फेज में प्रमुखता देगी लेकिन सस्टेंबिलिटी के साथ.