CRPF जवान सुसाइड केस, पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR: जवान ने पैसे मांगने और प्रताड़ना का लगाया था आरोप, पहले भी पिया था जहर - Balrampur (Ramanujganj) News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) जवान के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की है। जवान 24 जून 2026 को छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

.

जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात था और छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में रस्सी लेकर घर से बाहर निकला और पेड़ पर चढ़कर फंदे से झूल गया।

घटना से करीब 6 महीने पहले भी जवान ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उस समय उसने जहर पी लिया था। जवान ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने पैसों की मांग करने, जान से मारने की धमकी देने और परिवार से बात करने से रोकने जैसे आरोप लगाए थे। यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

छुट्टी पर घर आया था जवान, पेड़ पर लगा ली फांसी। (फाइल इमेज)

छुट्टी पर घर आया था जवान, पेड़ पर लगा ली फांसी। (फाइल इमेज)

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला के रहने वाले राजाराम प्रजापति (35) की 2021 में CRPF में नौकरी लगी थी। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह वहीं ड्यूटी कर रहे थे। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव कुंदीकला आए थे। घर आने के बाद उनकी पत्नी से लगातार विवाद होने लगा।

24 जून 2025 को भी राजाराम प्रजापति का पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह रस्सी लेकर दौड़कर घर से निकला और आम पेड़ पर चढ़कर फांसी पर झूल गया। घरवाले उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले भी जवान ने वीडियो जारी कर सुसाइड की कोशिश की थी।

पहले भी जवान ने वीडियो जारी कर सुसाइड की कोशिश की थी।

पत्नी-ससुराल पक्ष पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप

दिसंबर 2025 में राजाराम ने जहर पी लिया था। उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर पैसे मांगने और प्रताड़ित करने की बातें कहकर वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जवान राजाराम प्रजापति का करीब डेढ़ माह 2 अस्पतालों में इलाज चला था। ठीक होने के बाद वह ड्यूटी में लौट गया था। इसके बाद भी पत्नी और ससुराल से विवाद हो रहा था।

पत्नी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मृतक जवान ने पहले जारी वीडियो में बताया था कि छुट्टी पर घर आने के दौरान पत्नी रूपा प्रजापति के बुलाने पर वह बलरामपुर गए, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि उनसे लगातार पैसे, सोना और अन्य आर्थिक मांगें की जाती हैं।

मामले की जांच में जुटी राजपुर पुलिस ने जवान के परिजनों का बयान दर्ज किया। पत्नी रूपा प्रजापति द्वारा मृतक पति से लगातार पैसे मांगने की जानकारी परिजनों ने दी। जांच के बाद पुलिस ने जवान की पत्नी रूपा प्रजापति के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

CRPF जवान ने किया सुसाइड, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी से झगड़े के बाद लगाई फांसी, 6 महीने पहले पी लिया था जहर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जवान जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था और छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह रस्सी लेकर गुस्से में बाहर निकला और पेड़ पर चढ़कर फंदे से झूल गया। करीब 6 माह पहले भी जवान ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर पी लिया था।

पढ़ें पूरी खबर…