CSIR UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

CSIR UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारीImage Credit source: Getty Images
CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 अगस्त 2026 को संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ NTA ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. इसी फाइनल आंसर-की को आधार बनाकर उम्मीदवारों का रिजल्ट तैयार किया गया है. परीक्षा में देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. अब रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर के साथ यह भी देख सकते हैं कि वो परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं या नहीं.
1.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, CSIR UGC NET जून 2026 के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,50,057 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. इस तरह करीब 80 प्रतिशत रजिस्टर्ड उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. NTA ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है. उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NTA की CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिए गए CSIR-UGC NET जून 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
Results are now declared for Joint CSIR-UGC NET June 2026
Candidates can visit the official portal to check their scorecards and result details.
👉 https://t.co/MU0mGVvWRu#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CSIRNET #CSIRNETResult #ResultsDeclared pic.twitter.com/BqdA2QzOia
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 29, 2026
लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों के सामने रिजल्ट और स्कोरकार्ड खुल जाएगा. यहां वो अपने प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस समेत अन्य जरूरी डिटेल्स आसानी से देख सकेंगे. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.
स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये डिटेल्स
CSIR UGC NET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस समेत अन्य जरूरी डिटेल्स दिए जा सकते हैं.
CSIR-UGC NET साइंस विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता तय करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. सफल उम्मीदवार नियमों के अनुसार रिसर्च और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More