CSJMU में कुलपति ने किया ध्वजारोहण: एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड की, थाना और स्कूलों में मनाया गया आजादी का जश्न - Kanpur News
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur University Independence Day: NCC Cadets Parade & Flag Hoisting
कानपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर यूनिवर्सिटी मे शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत परेड के दौरान एनसीसी छात्रों ने कुलपति को सलामी दी। कैडेट्स की कदमताल और अनुशासन देखकर मौजूद शिक्षक, अधिकारी और छात्र-छात्राओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
तस्वीरें देखिए…

कुलपति प्रो. विनय पाठक ने स्टूडेंट्स की बनाई पेंटिग देखी।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
.
अपडेट्स
05:53 AM15 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
शिवराजपुर थाने में ध्वजारोहण
शिवराजपुर थाने में थाना प्रभारी अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
05:51 AM15 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
कल्याणपुर थाने में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने किया ध्वजारोहण
थाना कल्याणपुर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
05:50 AM15 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
घाटमपुर में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
घाटमपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील, सिविल कोर्ट समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।
इस दौरान सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
05:48 AM15 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बिल्हौर में पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया
बिल्हौर में एसीपी अंकित कुमार और इंस्पेक्टर सुधीर कुमार की मौजूदगी में सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।
05:45 AM15 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
वीसी ने स्टूडेंट्स की बनाई पेंटिंग देखी
स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। ध्वजारोहण के बाद कुलपति प्रो. विनय पाठक ने अन्य प्रोफेसरों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई एक-एक कलाकृति को देखा और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के पीछे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान रहा है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे परिसर में तिरंगे और देशभक्ति के नारों से राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।