दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा

एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. दरअसल, एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ है, जिसमें चौंकाने वाले दावे किए गए हैं.

Written By : मोहम्मद वाहिद |  Updated at : 22 Sep 2026 09:39 PM (IST)

Preferred Sources

Match-fixing in the Delhi Premier League DPL including five 5 CSK matches has been tainted a shocking claim दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा

दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग

Source : IPL/X

भारत में मैच फिक्सिंग को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) और आईपीएल के कुछ मैचों का जिक्र किया गया है, जिसमें गड़बड़ी हुई है. ये रिपोर्ट तहलका SIT की है. इस रिपोर्ट में पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने गंभीर और हैरान करने वाले दावे किए हैं. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तहलका SIT ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के पांच मैच और डीपीएल के एक मैच में फिक्सिंग का खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन यानी डीपीएल 2026 के सातवें मैच में गड़बड़ी हुई थी. यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था. 

चेन्नई सुपर किंग्स के 5 मैचों के लेकर भी हुआ बड़ा दावा 

इस स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व क्रिकेटर रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर हैरान करने वाला दावा किया. भाटिया ने बताया कि उन्होंने सीएसके से जुड़ी अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों को दी थी. उन्होंने इस स्टिंग में दावा किया कि उन्होंने आईपीएल 2025 के पांच मैचों में ऐसा किया, और हर मैच के 60 लाख रुपये लिए. इस ऑपरेशन में उन्होंने 3 करोड़ रुपये कमाने की बात स्वीकार की. हालांकि, ये दावे अंडरकवर बातचीत में किए गए हैं. 

भाटिया ने रिपोर्ट में दावा किया है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे दिल्ली के एक क्रिकेटर ने उसे ये जानकारी दी थी. दिल्ली के इसी क्रिकेटर ने ही उन्हें डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की प्लेइंग इलेवन की जानकारी उन्हें दी थी. रिपोर्ट में भाटिया ने दावा किया कि उसने ये जानकारी स्नैपचैट के जरिए लंदन के बुकियों को दी. 

वंश बेदी का नाम आया सामने

इस रिपोर्ट के आने के बाद फैंस दिल्ली के उस क्रिकेटर का नाम जानना चाह रहे थे. सोशल मीडिया पर कयासों का दौर चालू हुआ. फिर नाम निकलकर आया वंश बेदी का. वंश पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, और डीपीएल 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए खेले. इसके बाद अपने ऊपर लगे आरोपों पर वंश बेदी ने सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इन आरोपों को गलत बताया. 22 सितंबर को मामले पर अपनी पोस्ट में वंश बेदी ने कहा, "तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स के जिस खिलाड़ी का जिक्र मैच फिक्सिंग को लेकर किया है, वो मैं नहीं हूं और न ही मैं कभी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल रहा हूं." उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही, और फैंस से ऐसी चीजें शेयर करने, और उनका नाम इससे ना जोड़ने की भी अपील की. 

यह भी पढ़ें- 

जहीर खान को किसके कहने पर बनाया गया चेन्नई का हेड कोच? CSK के CEO ने खोला राज

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More

Published at : 22 Sep 2026 09:39 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola