CTET 2026 की परीक्षा तारीख जारी, जानें एडमिट कार्ड की डेट

CTET 2026 की परीक्षा तारीख जारी, जानें एडमिट कार्ड की डेट

CTET 2026 की परीक्षा तारीख जारी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार CTET 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्र की पूरी डिटेल एडमिट कार्ड में मिलेगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो CTET से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें.

12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

CBSE की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक CTET के 22वें संस्करण की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी परीक्षा से करीब 15 दिन पहले CTET पोर्टल पर जारी की जाएगी.

परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए मिलेगी. बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवार परीक्षा से दो दिन पहले CTET पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी डिटेल दिए जाएंगे.

Paper 1 और Paper 2 में अंतर

CTET में दो पेपर होते हैं. Paper 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के टीचर पदों के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. वहीं Paper 2 सफल अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर देता है.

इन स्कूलों में नौकरी का मौका

CTET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूल समेत अलग-अलग संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.CBSE आमतौर पर CTET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ जरूरी अपडेट पर भी नजर रखनी चाहिए. आवेदन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से CTET की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई अहम सूचना छूट न जाए.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button