CWG India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज ये है भारत का पूरा शेड्यूल, जानिए कब कौन उतरेगा मैदान पर
Commonwealth Games 2026 India Schedule: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन का शेड्यूल भारत का क्या है? ये जान लीजिए। भारत अब तक 10 पदक जीत चुका है। छठे दिन भी इसमें इजाफा होने की उम्मीद है।
Commonwealth Games 2026 India Schedule Today: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 10 पदक जीत लिए हैं। 5 दिन का खेल समाप्त हो चुका है। मंगलवार 28 जुलाई को छठे दिन के खेल होने हैं। भारतीय टीमें या फिर भारत के खिलाड़ी किस-किस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले हैं? उसके बारे में जान लीजिए। भारतीय खिलाड़ी आज कब और किस समय मैदान में होंगे। ये जानकारी आपको इस स्टोरी में मिल जाएगी। दर्जनभर से ज्यादा खिलाड़ी आज भी देश का नाम रोशन करने के इरादे से उतरेंगे, जबकि कुछ खिलाड़ियों की निगाहें भारत की पदक तालिका में इजाफा कराने पर होंगी। अब तक भारत 2 गोल्ड समेत कुल 10 पदकों पर कब्जा कर चुका है। सोमवार 27 जुलाई को 6 पदक भारत ने जीते। वेट लिफ्टिंग में भारत ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। आज भी कुछ खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक दिला सकते हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स और मुक्केबाजों पर निगाहें होंगी।
CWG 2026 में इंडिया का आज का शेड्यूल इस प्रकार है
एथलेटिक्स:
पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-3): राजेश रमेश - शाम 4:46 बजे
पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-6): विशाल टीके - शाम 5:10 बजे
महिला ऊंची कूद फाइनल: पूजा - रात 11:35 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह - देर रात 12:55 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रीति - रात 10:30 बजे
महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रिया - रात 11:00 बजे
महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन - रात 11:30 बजे
पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम - देर रात 12:15 बजे
पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल पोखरिया - देर रात 1:30 बजे
लॉन बॉल्स:
पुरुष युगल सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार - रात 10:20 बजे
महिला एकल सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया - देर 1:10 बजे
तैराकी:
पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश - दोपहर 3:26 बजे
सेमीफाइनल: देर रात 12:50 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज - शाम 4:41 बजे
सेमीफाइनल: देर रात 1:33 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)
पैरा तैराकी:
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 हीट: आर: वी.वी.बी.के. बुदिग्ना और इमाम अली - शाम 4:57 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना और इमाम अली - रात 11:37 बजे
भारोत्तोलन:
महिला 63 किग्रा फाइनल: निरुपमा देवी सेरम - शाम 6:30 बजे
महिला 69 किग्रा फाइनल: हरजिंदर कौर - रात 11:00 बजे
तीन गुणा तीन व्हीलचेयर बास्केटबॉल:
महिला प्ले-इन: मीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और रितु - रात 11:30 बजे (27 जुलाई के मुकाबले के बाद तय होगा)