Damanpreet Kaur कौन थी? 3 दिन तक लड़ी-खौफनाक मौत, पोस्टमार्टम से खुला लिव-इन पार्टनर का हैवानियत भरा चेहरा

Time Published: Friday, July 24, 2026, 16:38 [IST]

Damanpreet Kaur Murder Case: सपनों को पंख लगाने कनाडा गई 23 साल की पंजाबी लड़की दमनप्रीत कौर की उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन दिनों तक बिस्तर पर मौत से जग लड़ती रही। लेकिन, बच न सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिव-इन पार्टनर का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया।

परिवार ने कर्ज लेकर बेटी को कनाडा भेजा, लेकिन अब लाश बनकर लौटेगी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे दी मौत?

who-was-damanpreet-kaur-

Who Was Damanpreet Kaur: कौन थी दमनप्रीत कौर?

23 वर्षीय दमनप्रीत कौर, पंजाब के लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र रहने वाली थीं। करीब पांच साल पहले बेहतर पढ़ाई और भविष्य के लिए कनाडा गई थीं। परिवार ने उनकी शिक्षा और विदेश प्रवास के लिए कर्ज लिया था। पंजाब के कई परिवारों की तरह, वे भी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में हर संभव प्रयास कर रहे थे। कनाडा के एडमोंटन शहर के सिल्वरबेरी इलाके में दमनप्रीत रह रही थीं। समराला में उनकी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Canada Damanpreet Kaur Murder Case: कैसे हुई मौत? 3 दिन तक मौत से लड़ी, आरोपी कौन?

9 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:44 बजे एडमोंटन पुलिस सर्विस (EPS) को सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से कॉल आई। सूचना थी कि एक महिला संदिग्ध चोटों के साथ बेहोश पड़ी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने मौके पर दमनप्रीत को प्राथमिक इलाज दिया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। दमनप्रीत की हालत काफी क्रिटिकल थी।

12 जुलाई 2026 को इलाज के दौरान अस्पताल में ही दमनप्रीत ने दमतोड़ दिया। 14 जुलाई को एडमोंटन मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस ने ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) की। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गला घोंटने से हुई थी। पुलिस ने इसे हत्या करार दिया। जांच के हित में शुरुआत में मौत का कारण गुप्त रखा गया था।

22 जुलाई को पुलिस ने रितेश कुमार (22 वर्ष, मूल रूप से दिल्ली निवासी) को गिरफ्तार किया। उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर (द्वितीय श्रेणी हत्या) का आरोप लगाया गया। एडमोंटन पुलिस ने मामले को स्पष्ट रूप से इंटीमेट पार्टनर होमिसाइड बताया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस समय किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है। आरोपी पर लगे आरोपों की अदालत में अभी सुनवाई लंबित है।

Damanpreet Kaur Postmortem Report: पोस्टमार्टम ने खोला हैवानियत का चेहरा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबसे कठोर सच्चाई सामने लाई। गला घोंटकर की गई हत्या किसी भी सामान्य विवाद से कहीं ज्यादा क्रूरता दर्शाती है। कनाडाई पुलिस ने इसे 'घरेलू रिश्ते में हिंसा' की श्रेणी में रखा है। दमनप्रीत और रितेश के बीच लिव-इन रिलेशनशिप थी। दोनों भारतीय मूल के थे, लेकिन अलग-अलग राज्यों से। विदेश में अकेले रहने वाले युवाओं में ऐसे रिश्ते आम होते जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा और कानूनी जागरूकता की कमी कई बार जानलेवा साबित होती है।