DC X Review: लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की 'डीसी' हुई रिलीज, जानें लोगों को कैसी लगी?
DC Movie X Review: साउथ फिल्म 'डीसी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जिन लोगों ने फिल्म देखी उनके रिव्यू सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं.
DC Movie X Review: साउथ फिल्म 'डीसी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जिन लोगों ने फिल्म देखी उनके रिव्यू सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/07/dc-2026-08-07-13-58-47.jpg)
DC Photograph: (Instagram)
DC Movie X Review: निर्देशक से एक्टर बने लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की पहली फिल्म 'डीसी' का लंबे समय से क्रेज बना हुआ था, जो अब खत्म हो गया है. ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) लीड रोल में नजर आई हैं. वहीं, इस एक्शन-रोमांटिक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी फिल्म.
लोगों को कैसी लगी DC?
DC देखने के बाद कोई फिल्म के स्टाइलिश एक्शन और लोकेश की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहा है, तो कुछ लोगों का कहना है कि कहानी और स्क्रीनप्ले उम्मीद के मुताबिक दमदार नहीं है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा- 'अरुण मथेश्वरन की 'मैड मैक्स' स्टाइल वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म, जिसकी कहानी और स्क्रीनप्ले बहुत जबरदस्त है. अनिरुद्ध ने फिल्म में रिलीज हुए सभी गानों के मोंटाज को बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया है. बेहतरीन काम, लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना ने अपने किरदारों के लिए अपना बेस्ट दिया है.'
Paatu and bgm nalarukuna poi Spotify la kelungada https://t.co/nx9cNvLmHV
— house (@twinketweet) August 7, 2026
डायेक्टर की जमकर हो रही तारीफ
डीसी के डायेक्टर अरुण मथेश्वरन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा- 'डायरेक्टर अरुण मथेश्वरन की 'बदले' वाली फिल्में मेरा पसंदीदा जॉनर हैं. बेहतरीन सिनेमा 10/10 , बेहतरीन म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी, परफॉर्मेंस.' दूसरे ने लिखा- 'अनिरुद्ध का BGM सच में जबरदस्त है, एकदम कमाल का,इसकी थीम खूंखार, देसी और नैचुरल है. अनिरुद्ध ने अपने बैकग्राउंड स्कोर से सच में आग लगा दी है. अनिरुद्ध का बेस्ट काम.'
Director Arun matheswaran taking revenge is my favv genre💥💥
— Salaar (@sanchari001) August 7, 2026
PEAK CINEMA 10/10
PEAK MUSIC
PEAK CINEMATOGRAPHY
PEAK PERFORMANCES
PEAK THEATRICAL EXPERIENCE 💥#DC#Lokeshkanagaraj#wamiqagabbi#anirudhpic.twitter.com/FmnKixgmJ2
— pradeep Leo🦁das (@pradeep_leodas) August 7, 2026
ये भी पढ़ें- दायरा से पहले पृथ्वीराज सुकुमारन निभा चुके हैं कई फिल्मों में दमदार किरदार, आइए डालते हैं उन पर एक नजर
एक्टिंग की तारीफ कर रहे लोग
वहीं, फिल्म में दर्शकों को लोकेश और वामिका का काम भी पसंद आया. एक ने तारीफ करते हुए लिखा- 'लोकेश कनगराज ने कमाल की एक्टिंग की है. वहीं वामिका गब्बी ने भी अपनी एक्टिंग से साबित कर दिखाया है कि वो किसी से कम नहीं हैं. अनिरुद्ध के गाने ने इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं. फिल्म की कहानी में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन फिल्म देखने लायक है.'
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) August 7, 2026
क्या है फिल्म की कहानी?
'DC: The Bloody Valentine' एक रोमांटिक एक्शन-क्राइम फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है. फिल्म की कहानी देवदास (लोकेश कनगराज) और चंद्रा (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की प्रेम कहानी अपराध, गैंगवार, हिंसा और बदले की दुनिया में फंस जाती है. हालात ऐसे बनते हैं कि प्यार और दुश्मनी के बीच दोनों को कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं. फिल्म में अरुण मथेश्वरन का डार्क और स्टाइलिश एक्शन देखने को मिलता है.
ये भी पढे़ं- यश की 'Toxic' कर्नाटक में करेगी अब तक की सबसे बड़ी रिलीज, मेकर्स ने बनाया मेगा डिस्ट्रीब्यूशन प्लान