DDU में 45वें दीक्षांत समारोह का हुआ रिहर्सल: 6 अगस्त को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टॉपर्स को पहनाएंगी गोल्ड मेडल - Gorakhpur News
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ‘दीक्षा भवन’ के ऑडिटोरियम में 45वें दीक्षांत समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अगुवाई में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में समारोह की पूरी प्रक्रिया का सिलसिलेवार अभ्यास किया गया।
.
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विद्वत पदयात्रा से हुई, जिसके बाद म्यूजिक और फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रगीत और कुलगीत प्रस्तुत किया। इस दौरान परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। 6 अगस्त आयोजित होने वाले समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल टॉपर्स को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगी।
रिहर्सल में प्रोफेसर्स ने निभाई अतिथियों की भूमिका रिहर्सल के दौरान प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी ने कुलाधिपति, प्रो. विनय सिंह ने मुख्य अतिथि और प्रो. राजवंत राव व प्रो. सुषमा पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथि का रोल निभाया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व आयोजन टीम को जरूरी निर्देश दिए, ताकि मुख्य कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके।

रिहर्सल के दौरान प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी ने कुलाधिपति, प्रो. विनय सिंह ने मुख्य अतिथि और प्रो. राजवंत राव व प्रो. सुषमा पाण्डेय ने विशिष्ट अतिथि का रोल निभाया।
6 अगस्त को सुबह 9:45 बजे से शुरू होगा मुख्य समारोह यूनिवर्सिटी का 45वां दीक्षांत समारोह 6 अगस्त को नवीनीकृत दीक्षा भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसमें पद्मभूषण डॉ. वी. के. सारस्वत मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) होंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

रिहर्सल में शामिल प्रोफेसर्स
सुबह 9:45 बजे से शुरू होगा प्रोग्राम सुबह 9:45 बजे कुलाधिपति के आगमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद अतिथियों की ओर से एचपीवी (HPV) टीकाकरण का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद कुलाधिपति वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद परिसर के नए व नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण होगा और यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों की प्रदर्शनी देखी जाएगी।
विद्वत पदयात्रा के बाद मुख्य समारोह शुरू होगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन स्वागत भाषण और यूनिवर्सिटी की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी जाएंगी और सत्र 2025-26 की मार्कशीट व डिग्रियों को 'डिजीलॉकर' (राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी) पर अपलोड करने की घोषणा होगी।

परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।
शिक्षकों का सम्मान व स्मारिका विमोचन होगा उसके बाद बेस्ट परफॉर्मिंग प्रोफेसर्स को सम्मानित किया जाएगा, यूनिवर्सिटी की किताबों व दीक्षांत स्मारिका का विमोचन होगा और 'दीक्षोत्सव सप्ताह' पर बनी स्पेशल वीडियो दिखाई जाएगी।
सांस्कृतिक प्रस्तुति व पुरस्कार वितरण स्कूली बच्चे पर्यावरण गीत और लोकनृत्य पेश करेंगे। अतिथियों के भाषण के बाद गोद लिए गए गांवों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों को किट बांटी जाएगी गोरखपुर और कुशीनगर के चुने हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को किट बांटी जाएगी। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में बेहतरीन काम करने वाले प्रशासनिक, स्वास्थ्य और पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे तथा प्राइमरी स्कूलों को किताबें भेंट की जाएंगी। सभी प्रोग्राम के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अध्यक्षीय भाषण, अतिथियों के सम्मान और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।