रामगढ़ताल बनेगा नेशनल रोइंग का सेंटर: DDU को मिली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप की मेजबानी, देशभर से आएंगे रोअर्स - Gorakhpur News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • DDU Gorakhpur Hosts All India Inter University Rowing Championship 2026

अभिजीत सिंह | गोरखपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) ने खेलों के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विश्वविद्यालय को सत्र 2026-27 की अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) की मेजबानी मिली है।

यह जिम्मेदारी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली ने सौंपी है। इस फैसले के साथ एक बार फिर रामगढ़ताल देश के बेहतरीन रोअर्स की रेस का गवाह बनेगा और गोरखपुर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा।

देशभर से जुटेंगे टॉप रोअर्स

चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कई दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हाई-लेवल मुकाबले देखने को मिलेंगे। खिलाड़ियों के साथ कोच, टेक्निकल ऑफिशियल्स और स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स भी गोरखपुर पहुंचेंगे, जिससे शहर में राष्ट्रीय स्तर का खेल माहौल बनेगा।

इस आयोजन के जरिए DDU को अपनी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, इवेंट मैनेजमेंट और ऑर्गेनाइजेशनल कैपेसिटी दिखाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी से विश्वविद्यालय की खेल सुविधाओं और बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संचालित करने की क्षमता को देशभर में नई पहचान मिलेगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने जताई खुशी

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी। आयोजन को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने के लिए हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के साथ-साथ स्पोर्ट्स सेक्टर में भी लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा है। इस चैंपियनशिप की मेजबानी DDU की ब्रांड वैल्यू को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में अन्य बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का रास्ता भी खोलेगी।

गोरखपुर को मिलेगा बड़ा स्पोर्ट्स बूस्ट राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से गोरखपुर की पहचान एक उभरते हुए स्पोर्ट्स हब के रूप में और मजबूत होगी। रामगढ़ताल का रोइंग ट्रैक एक बार फिर देश के बेहतरीन खिलाड़ियों की प्रतिभा का मंच बनेगा। साथ ही शहर के युवा खिलाड़ियों को भी टॉप एथलीट्स से सीखने और प्रेरणा लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।

.