Deepika Padukone-Ranveer Singh: बेटी दुआ संग दीपिका-रणवीर का मैटरनिटी शूट वायरल, नन्ही परी की क्यूटनेस पर फैंस बोले- नजर न लगे! - Haribhoomi

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मैटरनिटी शूट ने फैंस का दिल जीत लिया है। बेटी दुआ की क्यूट तस्वीरों ने सारी लाइमलाइट बटोर ली और लोग उन्हें पापा की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

Deepika Padukone Ranveer Singh Dua Maternity Shoot

दीपिका-रणवीर का मैटरनिटी शूट

  • Published: 09 Sep 2026, 10:12 AM IST
  • Last Updated: 09 Sep 2026, 10:14 AM IST

Deepika Padukone Ranveer Singh Maternity Shoot: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दूसरे बच्चे के आने से पहले कपल ने खास मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों में उनकी बेटी दुआ भी नजर आईं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान दुआ की क्यूटनेस पर गया।

दुआ संग नजर आया कपल

Deepika Ranveer Dua
Deepika Ranveer Dua

दीपिका और रणवीर ने इस खास फोटोशूट के लिए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें क्लिक कराईं। इनमें दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं रणवीर उनके साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आए।

दुआ ने लूटी लाइमलाइट
इस फोटोशूट में सबसे ज्यादा ध्यान दुआ ने खींचा। लंबे समय बाद फैंस को दुआ की ऐसी तस्वीरें देखने को मिली हैं। व्हाइट आउटफिट में दुआ बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके बालों में मैचिंग रिबन भी नजर आए।

Dua Padukone Singh
Dua Padukone Singh

एक तस्वीर में रणवीर अपनी बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दीपिका उन्हें देखकर मुस्कुरा रही हैं।

Dua Padukone Singh
Dua Padukone Singh

दूसरी तस्वीर में दुआ ने अपने दोनों हाथों से चेहरा ढक रखा है और यह देखकर रणवीर-दीपिका हंसते नजर आए। दुआ की तस्वीरें देखने के बाद कई फैंस ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से की। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पापा की कार्बन कॉपी भी बता रहे हैं।

रणवीर ने शेयर किया खास मैसेज

तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर और दीपिका ने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहा। कपल के इस खास फोटोशूट में आने वाले बच्चे को लेकर उनकी खुशी भी साफ नजर आई। फोटो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने दुआ की क्यूट तस्वीरों पर भी जमकर प्यार लुटाया।

पहली बार कब दिखा था दुआ का चेहरा?

Dua Padukone Singh
Dua Padukone Singh

रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी को हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा है। दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। इसके करीब एक साल बाद, अक्टूबर 2025 में दिवाली के मौके पर कपल ने पहली बार सोशल मीडिया पर बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया था। अब मैटरनिटी शूट के जरिए दुआ की एक बार फिर साफ तस्वीरें सामने आई हैं। यही वजह है कि ये तस्वीरें फैंस के लिए काफी खास बन गई हैं।

अप्रैल में दी थी खुशखबरी

दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दीपिका ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट नजर आ रहा था। टेस्ट पर दो लाल लाइनें दिखाई दे रही थीं। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस कपल के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्मों में भी बिजी हैं दोनों
दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी के साथ दीपिका और रणवीर अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म जॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े- ‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना…’: राहुल मोदी के साथ बैंकॉक पहुंचीं श्रद्धा कपूर, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें