दिल्ली बीजेपी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए बनाई स्पेशल टीम, नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता शामिल - Haribhoomi
Delhi BJP Special Team: दिल्ली बीजेपी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए बनाई स्पेशल टीम, नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता शामिल
Delhi BJP Special Team: भारतीय जनता पार्टी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है। इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्मृति ईरानी के अलावा कई नेता शामिल है।
दिल्ली बीजेपी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए बनाई स्पेशल टीम।
- Published: 22 Aug 2026, 05:56 PM IST
- Last Updated: 22 Aug 2026, 06:02 PM IST
Delhi BJP Special Team: भारतीय जनता पार्टी ने Gen-Z युवाओं को साधने के लिए तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आज 22 अगस्त शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की।
इस मीटिंग में Gen-Z युवाओं से जुड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसमें स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल है।
युवाओं से संवाद और उनकी समस्या को समझना
भाजपा अब कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की सोच और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही युवाओं के साथ सीधे संवाद करने की कोशिश करेगी। मीटिंग में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।
दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक कवायद के तहत तीन अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इनमें नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
#WATCH | Delhi: BJP national president Nitin Nabin chairs a meeting with party leaders at the party headquarters in Delhi.
National office-bearers and state presidents, along with four other office-bearers from each state unit, are attending the meeting. A total of five… pic.twitter.com/KTi3lMwDdo
— ANI (@ANI) August 22, 2026
स्पेशल टीम का क्या उद्देश्य है ?
Gen-Z से जुड़ने के लिए इस टीम का उद्देश्य युवा वोटरों के साथ संवाद और अलग-अलग गतिविधियों की सहायता से सीधा संपर्क बनाना है। जिससे युवाओं के विचारों को अपने एजेंडे में पार्टी शामिल करना चाहती है।
मीटिंग में आने वाले चुनावों को लेकर BJP की रणनीति को लेकर चर्चा हुई है। अगले साल 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि नितिन नवीन BJP के प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इन बैठकों में राज्यों में संगठन की स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
BJP ने 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़े फेरबदल और विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।