Delhi Building Collapse: दिल्ली सरकार की नई पॉलिसी, अब ये 5 मंजिला इमारतें होगीं सील

Satya Niketan Building Collapse : दिल्ली में रविवार के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 मौतें हो चुकी हैं। इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे के बाद बड़ा ऐलान किया है। जो हर बिल्डिंग के मालिक से जुड़ा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी नई एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को बड़ा फैसला किया। सीएम ने कहा दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ मिलकर एक नई पॉलिसी तैयार कर रही है। इसके तहत, पब्लिक एक्टिविटी वाली सभी बिल्डिंग्स—जैसे PG, नर्सिंग होम, स्कूल और दूसरी जगहों—के लिए समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफ़िकेशन कराना ज़रूरी होगा। ऐसा न करने पर वहां किसी भी तरह की गतिविधि की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

दिल्ली हादसे में 6 लोगों की मौतों के बाद बड़ा फैसला

सीएम गुप्ता ने कहा- हम किसी को भी असुरक्षित PG में रहने नहीं देंगे। बिल्डिंग से निकाले गए लोगों के लिए हमने कॉलेज हॉस्टल में रहने का इंतज़ाम किया है और सरकार उनकी ज़रूरतों का ध्यान रख रही है। हम इस हादसे से प्रभावित छात्रों के माता-पिता के संपर्क में हैं और उनकी परेशानी कम करने के लिए उन्हें पूरी मदद दे रहे हैं। जिन सरकारी अधिकारियों की निगरानी में कमी, लापरवाही या दूसरी गलतियों की वजह से यह स्थिति बनी, उन पर आज ही सख़्त कार्रवाई की जाएगी; किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

अवैध 5 मंजिला इमारत होगी सील

  • दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारतों को फौरन सील करने का निर्देश जारी किया है।
  • CMO के मुताबिक, यह फैसला बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कड़े कदमों का हिस्सा है।
  • रेखा गुप्ता ने आज फिर से घटनास्थल का दौरा किया और राहत-बचाव कार्यों और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।
  • CMO ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
  • इस मामले में MCD के किसी भी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • सरकार ने आसपास के पेइंग-गेस्ट (PG) और दूसरी इमारतों की सघन जांच का भी आदेश दिया है।
  • जहां भी नियम-कानूनों का उल्लंघन मिलेगा, उन इमारतों को सील कर दिया जाएगा।
  • CM ने साफ कहा कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
  • प्रशासन ने घटनास्थल के पास की इमारतों को सहारा देने के लिए लोहे के जैक लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि मौके पर बचाव और राहत का काम चल रहा है, जिसकी वजह से कई अहम रास्तों पर ट्रैफिक पर असर पड़ा है।
  • पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, "ट्रैफिक अलर्ट | सत्य निकेतन। साउथ कैंपस के सत्य निकेतन मार्केट में एक बिल्डिंग गिरने के बाद बचाव और राहत कार्य चल रहा है। इमरजेंसी टीमें मौके पर काम कर रही हैं। सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं, RTR, और बेनिटो जुआरेज मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित है। हो सके तो इन रास्तों से बचें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। कृपया घटना स्थल के पास रुकें, भीड़ न लगाएं। एम्बुलेंस और बचाव वाहनों के लिए रास्ता साफ रखें। आपका सहयोग जान बचा सकता है।"

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।