Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, कैसे करें अप्लाई-किसे मिलेगा लाभ किसे नहीं? सबकुछ यहां जानें

Mon, 03 Aug 2026 09:57 AM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Aug 2026 09:57 AM IST

सार

Delhi Laxmi Yojana Eligibility Criteria: दिल्ली की महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना का इंतजार था, लेकिन अब इस योजना की शुरुआत हो चुकी है और रक्षाबंधन के मौके पर पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।

Delhi Laxmi Yojana Registration Process And Benefits: दिल्ली में बीजेपी सरकार ने चुनाव के दौरान किए अपने वादे को पूरा कर दिया है जिसमें उन्होंने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को गीता कालोनी स्थित डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत कर दी जिसके तहत महिलाएं आवेदन कर रक्षाबंधन पर 2500 रुपये की पहली किस्त प्राप्त कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस योजना का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं, साथ ही जानेंगे योजना में आवेदन के तरीके के बारे में...

Delhi Laxmi Yojana Registration process eligibility and benefits kya milenge

दिल्ली लक्ष्मी योजना के 2500 रुपये कब आएंगे? - फोटो : AdobeStock

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

  • जो महिलाएं या उनका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं
  • जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच है
  • महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • एक परिवार में सिर्फ एक ही सीनियर सिटीजन महिला लाभ के लिए पात्र होगी

Delhi Laxmi Yojana Registration process eligibility and benefits kya milenge

दिल्ली लक्ष्मी योजना के 2500 रुपये कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

कौन नहीं है दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्र?

  • जिस परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं उस परिवार की महिला पात्र नहीं मानी जाएगी
  • अगर आपके पास चार पहिया वाहन है
  • आपका परिवार अगर सालाना 2400 से अधिक बिजली यूनिट की खपत करता है
  • जिस परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है
  • अगर परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है

विज्ञापन

विज्ञापन

Delhi Laxmi Yojana Registration process eligibility and benefits kya milenge

दिल्ली लक्ष्मी योजना के 2500 रुपये कब आएंगे? - फोटो : Adobe Stock

कैसे मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये?

  • पात्र महिलाओं को दो तरीके से हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे
  • इसमें पहला तरीका है हर महीने लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की RD/FD की जाएगी जबकि, बचे हुए बाकी 1000 रुपये महिला के डिजिल वॉलेट में भेजे जाएंगे ताकि वे अपनी जरूरत का सामान खरीद सके
  • जबकि, 2500 रुपये मिलने का दूसरा तरीका है लाभार्थी महिला पूरे 2500 रुपये की आरडी या एफडी करा सकती हैं 
  • महिलाएं दोनों में से एक तरीका चुन सकती हैं
  • महिलाओं को पहली किस्त के 2500 रुपये रक्षाबंधन पर मिल सकते हैं

विज्ञापन

Delhi Laxmi Yojana Registration process eligibility and benefits kya milenge

दिल्ली लक्ष्मी योजना के 2500 रुपये कब आएंगे? - फोटो : AI Generated

दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करें?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको Login/Register पर क्लिक करना है
  • फिर Register Now पर क्लिक करकें अकाउंट बना लें
  • यहां पर आधार नंबर, नाम जन्मतिथि जैसी जानकारी देकर अकाउंट बना लें