Delhi Police: बवाना मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा, हिमांशु भाऊ गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार; विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर हुई थी हत्या

Delhi Police: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बवाना मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग के 19 वर्षीय शूटर कृष्णा को गिरफ्तार किया. आरोपी से पिस्टल बरामद हुई. हत्या विदेश में बैठे गैंग हैंडलर्स के इशारे पर की गई थी.

Delhi Police: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बवाना मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग के 19 वर्षीय शूटर कृष्णा को गिरफ्तार किया. आरोपी से पिस्टल बरामद हुई. हत्या विदेश में बैठे गैंग हैंडलर्स के इशारे पर की गई थी.

author-image

New Update

Crime Branch

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बवाना थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हिमांशु भाऊ, विक्की हडल और डाकू कुलासिया गैंग के 19 वर्षीय शार्प शूटर कृष्णा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

स्पेशल सीपी (क्राइम) एच.जी.एस. ढालीवाल (IPS) ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्यों की पहचान तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए की गई. आरोपी को रोहिणी सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया गया है और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

दिनदहाड़े हुई थी जोगिंदर उर्फ काला की हत्या

स्पेशल सीपी एच.जी.एस. ढालीवाल के मुताबिक, 19 जुलाई को शंकर अड्डा स्थित राज वाटिका के पास जोगिंदर (45) उर्फ काला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को मौके से खून के निशान और कई खाली कारतूस मिले थे. मामले में एफआईआर संख्या 381/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 में केस दर्ज किया गया.

तीन बदमाशों ने घेरकर बरसाईं गोलियां

जांच में सामने आया कि तीन हमलावर पहले से ही मौके पर घात लगाए बैठे थे. जोगिंदर के पहुंचते ही उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और बाइक से फरार हो गए. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ, विक्की हडल और डाकू कुलासिया गैंग का हाथ है.

रोहिणी से गिरफ्तार हुआ शार्प शूटर

स्पेशल सीपी एच.जी.एस. ढालीवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी सेक्टर-29 में जाल बिछाया. आरोपी कृष्णा पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. उसके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे भारी! IMD का इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कहीं आपका राज्य भी तो नहीं?

विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय शार्प शूटर है. वह और उसके साथी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विक्की हडल और डाकू कुलासिया के संपर्क में थे. उन्हें हत्या के बदले पैसे और वारदात के बाद विदेश में बसाने का लालच दिया गया था. आरोपियों ने पहले जोगिंदर की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

स्पेशल सीपी एच.जी.एस. ढालीवाल ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे षड्यंत्र, हथियारों की सप्लाई और विदेश में बैठे गैंग हैंडलर्स की भूमिका की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.