Gen Z Slangs: Aura, Delulu, Pookie का मतलब जानें

'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब

Updated: Sun, 2 Aug 2026 06:25 PM (IST)

जेन जी स्लैंग्स, सांकेतिक तस्वीर

जेन जी स्लैंग्स, सांकेतिक तस्वीर

आजकल सोशल मीडिया से लेकर जंतर-मंतर के छात्र प्रदर्शन तक Gen Z Slangs की खूब चर्चा हो रही है. Delulu, Sigma, Aura, Rizz जैसे शब्द तेजी से वायरल हैं. अगर आप भी इनका मतलब नहीं जानते, तो यहां आसान भाषा में हर वायरल स्लैंग का अर्थ जानिए.

Gen Z Slangs: आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए अगर आपको "Aura", "Delulu", "Cooked", "Crashout", "Pookie" या "Bruh" जैसे शब्द बार-बार सुनाई दे रहे हैं, तो समझ जाइए कि आप Gen Z की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. ये सिर्फ मजाक या इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की अपनी अलग भाषा बन चुके हैं. हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी पोस्टर्स, मीम्स और नारों में Gen Z स्लैंग्स की भरमार देखने को मिली. गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए भी युवाओं ने हास्य, मीम कल्चर और वायरल स्लैंग्स का इस्तेमाल किया, जिससे ये शब्द पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गए. ऐसे में आइए जानते हैं उन Gen Z स्लैंग्स का मतलब, जिन्हें आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही है.

Gen Z Slangs ऐसे नए शब्द या एक्सप्रेशन हैं, जिन्हें मुख्य रूप से 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी यानी Gen Z सोशल मीडिया, मीम्स और इंटरनेट कल्चर के जरिए इस्तेमाल करती है. इन शब्दों के जरिए युवा कम शब्दों में अपनी भावनाएं, मजाक, तारीफ या नाराजगी जाहिर करते हैं.

कुछ Gen X Slang और उनके मतलब

Gen Z Slangमतलब (Meaning)
Deluluहकीकत से दूर किसी कल्पना या उम्मीद में रहना
Auraकिसी व्यक्ति का कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी या प्रभावशाली मौजूदगी
Crash Outगुस्से, तनाव या निराशा में अपना आपा खो देना
Brainrotकिसी मीम, गाने, ट्रेंड या कंटेंट का दिमाग पर हावी हो जाना
Sigmaऐसा व्यक्ति जो अपने नियमों पर चलता है और दूसरों की परवाह नहीं करता
Cookedबुरी तरह मुश्किल में फंस जाना या स्थिति का बिगड़ जाना
NPCऐसा व्यक्ति जो बिना सोचे-समझे एक जैसी बातें या हरकतें करता रहे
Rizzअपनी बातों या पर्सनैलिटी से किसी को इंप्रेस करने की कला
Midकोई चीज जो बस औसत हो, न बहुत अच्छी न बहुत खराब
Ate / Ate Thatकिसी ने बहुत शानदार काम किया या बेहतरीन प्रदर्शन किया
No Capसच कह रहा हूं, इसमें कोई झूठ नहीं है
Capझूठ बोलना या बढ़ा-चढ़ाकर बात करना
Slayकिसी काम को बेहद शानदार तरीके से करना
GOATअपने क्षेत्र का सबसे बेहतरीन व्यक्ति (Greatest Of All Time)
Susसंदिग्ध या शक पैदा करने वाला
Lowkeyचुपचाप या हल्के तरीके से, बिना ज्यादा दिखावा किए
Highkeyखुलकर या पूरी तरह से
Flexअपनी उपलब्धि, पैसा या किसी चीज का दिखावा करना
Betठीक है, पक्का या डील
Ghostingबिना बताए अचानक किसी से बात करना बंद कर देना
Touch Grassइंटरनेट से बाहर निकलकर असली जिंदगी पर ध्यान देने की सलाह देना
POVकिसी खास नजरिए या स्थिति को दिखाना (Point of View)
It's Giving…किसी चीज से खास तरह का एहसास या वाइब आना
Main Character Energyखुद को कहानी के मुख्य किरदार जैसा महसूस करना या वैसा आत्मविश्वास दिखाना
Loreकिसी व्यक्ति या घटना से जुड़ी पुरानी या दिलचस्प बैकस्टोरी
Coreकिसी खास एस्थेटिक या स्टाइल को दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द (जैसे Cottagecore, Clean Girl Core)
IYKYKअगर आप जानते हैं, तो जानते हैं (If You Know, You Know)
Delusional Confidenceबिना वजह भी खुद पर पूरा भरोसा रखना, अक्सर मजाकिया अंदाज में
Ratioedसोशल मीडिया पर किसी पोस्ट या कमेंट को उससे ज्यादा विरोध या आलोचना मिलना
Cookकिसी काम को शानदार तरीके से करना ("Let him cook" = उसे अपना काम करने दो)
Locked Inकिसी काम पर पूरी तरह फोकस होना

यह भी पढ़ें: PM मोदी के वायरल कैमरा एंगल जैसी गलती न दोहराएं, मम्मी-पापा को ऐसे दें परफेक्ट फोटो लेने की ट्रेनिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Tags