नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक,शिक्षिका को किया अपमानित: कहा- जहां शिकायत करना है, कर लो, कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए, DEO ने किया निलंबित - janjgir champa News

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधान पाठक पर नशे में होने और स्कूल में अनुशासनहीन व्यवहार करने के आरोप लगाए जा

.

जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल में एक महिला शिक्षिका के साथ विद्यार्थियों के सामने कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और प्रधान पाठक को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान उनका वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले देखिये यह तस्वीरें

स्कूल में प्रधान पाठक के कथित अनुशासनहीन व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

स्कूल में प्रधान पाठक के कथित अनुशासनहीन व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

भांठापारा भुईगांव स्कूल में वायरल वीडियो के बाद जांच के निर्देश।

भांठापारा भुईगांव स्कूल में वायरल वीडियो के बाद जांच के निर्देश।

वायरल वीडियो के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर उठे सवाल।

वायरल वीडियो के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर उठे सवाल।

महिला शिक्षिका से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल में प्रधान पाठक और एक महिला शिक्षिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों के सामने महिला शिक्षिका के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया। मामले की जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियों को मिली तो वे स्कूल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने प्रधान पाठक को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

इसी दौरान प्रधान पाठक का वीडियो बनाया गया। वीडियो में उनके व्यवहार को लेकर नशे में होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्कूल में एक महिला शिक्षिका के साथ विद्यार्थियों के सामने अपमानजनक व्यवहार किया।

स्कूल में एक महिला शिक्षिका के साथ विद्यार्थियों के सामने अपमानजनक व्यवहार किया।

समझाने पर प्रधान पाठक बोला- जहां शिकायत करना है, कर लो

जनप्रतिनिधियों के स्कूल पहुंचने के बाद प्रधान पाठक को समझाने की कोशिश की गई। आरोप है कि इस दौरान प्रधान पाठक ने कथित तौर पर कहा- जहां शिकायत करना है, कर लो। मैं भी जाऊंगा BEO, DEO कलेक्टर तक जाऊंगा जो करना हो कर लो।

यह कथन वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी के आधार पर सामने आया है। मामले में संबंधित व्यक्ति की ओर से इस पर कोई अलग पक्ष सामने आने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो और लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

जनप्रतिनिधियों के समझाने पर प्रधान पाठक ने कथित तौर पर कहा- जहां शिकायत करना है, कर लो

जनप्रतिनिधियों के समझाने पर प्रधान पाठक ने कथित तौर पर कहा- जहां शिकायत करना है, कर लो

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच के दिए निर्देश

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अगर जांच में संबंधित व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों से शिक्षकों की हाजिरी, अनुशासन और उनके काम करने के तरीके पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

नशे या अनुशासनहीनता की शिकायतों की जानकारी जुटाने के निर्देश

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि स्कूलों में अनुशासनहीनता या नशे से जुड़ी शिकायतें मिलने पर संबंधित शिक्षकों की जानकारी एकत्र कर एक सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा है कि शिकायतों की जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, अब तक अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में हुई विभागीय जांच और कार्रवाई की ताजा जानकारी भी मांगी गई है। कलेक्टर ने ऐसे मामलों की जानकारी भी देने को कहा है, जिनमें बड़ी सजा दी गई है।

स्कूलों में अनुशासन को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा शिक्षकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पामगढ़ के भांठापारा भुईगांव प्राथमिक स्कूल का मामला जांच के दायरे में है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच के आधार पर संबंधित प्रधान पाठक के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

DEO ने किया निलंबित

जांजगीर चांपा के जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से जानकारी हुई कि शिक्षक योगेश्वर सिंह कवर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पामगढ़ BEO कार्यालय में अटेज किया गया है।

………………

इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए पूरी खबर

क्लास-रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब,VIDEO:शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप; ग्रामीण बोले-मैन्यू के मुताबिक नहीं मिलता मिड-डे मील

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शिक्षक पर शराब पीकर बच्चों को पढ़ाने का आरोप है। इसके अलावा क्लास रूम में स्प्राइट की बोतल में महुए की शराब मिली है। हालांकि, शिक्षक शराब लेकर स्कूल आने की बात से इनकार कर रहा है। …पढ़िए पूरी खबर