सोनीपत के सरकारी स्कूल में फ्रेंच लैंग्वेज लैब शुरू: DEO बोले-विदेशी भाषा से खुलेंगे उच्च शिक्षा-रोजगार के रास्ते; स्टूडेंट्स ने फ्रेंच में परिचय दिया - Sonipat News
सोनीपत58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनीपत के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेवड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अत्याधुनिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब का शुभारंभ किया गया।
सोनीपत के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेवड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अत्याधुनिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब का शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल लैब के माध्यम से अब सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी विदेशी भाषा सीखकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, करियर और रोजगार के नए अवसरों तक अपनी पहुंच बना सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने लैब का उद्घाटन करते हुए इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भविष्य की शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने फ्रेंच भाषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
डीईओ ने फ्रेंच लैंग्वेज लैब का उद्घाटन किया
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेवड़ा में स्थापित अत्याधुनिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब का जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा और वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

खेवड़ा में स्थापित अत्याधुनिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने फीता काटकर किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बड़ी पहल
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों को बहुभाषी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने पर विशेष जोर देती है। ऐसे में आधुनिक लैंग्वेज लैब विद्यार्थियों को नई तकनीक के माध्यम से भाषा सीखने का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस पहल के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों से इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील की।
आधुनिक डिजिटल संसाधनों के जरिए प्रशिक्षण मिलेगा
विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि फ्रेंच लैंग्वेज लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की भाषा दक्षताओं का आधुनिक डिजिटल संसाधनों के जरिए प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
फ्रेंच को-ऑर्डिनेटर प्रीति के प्रयासों की सराहना
प्राचार्य ने लैब की स्थापना में फ्रेंच लैंग्वेज कोऑर्डिनेटर प्रीति के समर्पित प्रयासों और योगदान की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भाषा शिक्षा का लाभ मिलेगा और उनके भविष्य के अवसरों का दायरा बढ़ेगा।

प्राचार्य ने लैब की स्थापना में फ्रेंच लैंग्वेज कोऑर्डिनेटर प्रीति के समर्पित प्रयासों और योगदान की विशेष प्रशंसा की।
विद्यार्थियों ने फ्रेंच में दिया परिचय, अतिथियों ने सराहा
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच भाषा में अपना परिचय और संक्षिप्त संवाद प्रस्तुत कर अपनी भाषा दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उत्साह और प्रस्तुति की सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर उपप्राचार्य सुरेंद्र महला, समुद्र मलिक, सविता राठी, रेखा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
.
खबरें और भी हैं...
ताऊ देवीलाल का शिलालेख हटाने पर इनेलो का प्रदर्शन: सोनीपत प्रशासन और सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम; निगम कमिश्नर को दी शिकायत
0:59- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत के स्कूल में फ्रेंच लैंग्वेज लैब की शुरुआत: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन, बोले- छात्रों को वैश्विक भाषा शिक्षा में मिलेगी मदद

- कॉपी लिंक
शेयर
2 दिन बाद बेटे ने की शव की पहचान: सोनीपत में वाहन ने व्यक्ति को मारी थी टक्कर; डयूटी जाते वक्त हादसा

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला: जमीनी विवाद, मोबाइल तोड़ा और सोने की चेन छीनी; ईंट-लाठी से किए वार

- कॉपी लिंक
शेयर