ओपनिंग वीकेंड पर कमाई में किंग निकली Dhamaal 4, अक्षय कुमार की दो कॉमेडी फिल्म का पत्ता किया साफ - ajay devgn dhamaal 4 beats akshay kumar welcome to the jungle bhooth bangle at box office in opening weeknd

अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म धमाल 4 ने अपनी बंपर कमाई से बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखा दिया है। ...और पढ़ें

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धमाल 4 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कमाई में धमाल 4 कर रही है कमाल

  2. 2026 की इन कॉमेडी मूवीज पर पड़ी भारी

  3. अजय देवगन की फिल्म ने छोड़ी छाप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाए हुए तो उसका नाम धमाल 4 (Dhamaal 4) है। अभिनेता अजय देवगन की इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ने सही मायनों में जनता का दिल जीत लिया है और इस वजह से बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है। 

इस बीच ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में धमाल 4 ने इस साल आईं अक्षय कुमार की दो बड़ी कॉमेडी फिल्में भूत बंगला (Bhooth Bangla) और वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को धूल चटा दी है। 

धमाल 4 ने किया कमाल 

बीते शुक्रवार को निर्देशक इंद्र कुमार की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी धमाल 4 को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। इस मूवी में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और रवि किशन जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने जमाया कब्जा, तीसरे दिन कॉमेडी फिल्म ने कमाई में मारी लंबी छलांगdhamaal4record

मजेदार कहानी के दम पर धमाल 4 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसी वजह से कमाई के मामले में भी ये कॉमेडी मूवी अव्वल निकली है। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है कि धमाल 4 ने ओपनिंग वीकेंड पर कलेक्शन के मामले में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल को पीछे छोड़ दिया है। 

'BHOOTH BANGLA' - 'WTTJ' - 'DHAMAAL 4': GREAT START FOR COMEDIES IN 2026
Note:- Opening weekend business...
#BhoothBangla: ₹ 65.25 cr [includes Thu previews]
#WTTJ: ₹ 65.83 cr [includes Thu previews]
#Dhamaal4: ₹ 67.21 cr [Fri to Sun]#India biz | Official Nett BOC pic.twitter.com/JO2YXZO3JV

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2026

तरण के अनुसार धमाल 4 ने रिलीज पहले वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67.21 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है, जबकि एक्सटेंड वीकेंड होने के बावजूद भूत बंगला 65.25 और वेलकम टू द जंगल 65.83 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाईं। इस लिहाज से धमाल 4 ने कॉमेडी फिल्म के तौर पर बाजी मारी ली है।  

100 करोड़ के क्लब में होगी एंट्री

जिस रफ्तार के साथ फिलहाल धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए साफ कहा जा सकता है कि आने वाले वीकेंड तक ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में बड़ी आसानी से एंट्री ले लेगी। ऐसा करते ही धमाल 4 इस साल 2026 की सफलतम मूवीज में भी शुमार हो जाएगी।