Dhanush: रजनीकांत के सम्मान में 'धनुष' ने पोस्टपोन कर दी अपनी फिल्म, सूर्या से भी नहीं लेंगे टक्कर
Dhanush Movie OM Postponed: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने एक बड़ा फैसला लिया है. वो ‘ओम’ के नाम से एक क्राइम एक्शन फिल्म लेकर आने वाले हैं. उनकी ये फिल्म 16 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, अब उन्होंने इस पिक्चर को तय डेट पर ना रिलीज करने का फैसला किया है. यानी उन्होंने अपनी ये फिल्म पोस्टपोन कर दी है. और ऐसा उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में किया है.
दरअसल, 15 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज होने वाली है. ऐसे में अगर उसके अगले दिन ही धनुष अपनी फिल्म रिलीज कर देते, तो दोनों फिल्मों का क्लैश हो जाता. और दोनों ही फिल्मों को नुकसान हो सकता था. ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि वो तय डेट पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिवाली के मौके पर भी उनकी फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योंकि पहले से ही दिवाली पर 6 नवंबर को सूर्या की फिल्म ‘सीन’ रिलीज होने के लिए तय है.
धनुष ने बयान में क्या कहा?
धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. X पर उन्होंने लिखा, “किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ान में अपनी अलग चुनौतियां होती हैं. हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, वो शख्स जिनकी हम सभी ने सालों से सराहना की है और उन्हें पूजा है, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को आ रही है, जो हमारी फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले है. उनके प्रति अपार सम्मान के चलते हमने अपनी फिल्म ‘ओम‘ की रिलीज को आगे की किसी तारीख के लिए टालने का फैसला किया है.”
#OM pic.twitter.com/tK5f6bigTo
— Dhanush (@dhanushkraja) September 23, 2026
ये भी पढ़ें-
फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?
झूठ की बुनियाद पर चल रहा था गेम? कुशाल तंवर के दावों की खुली पोल, शादी और तलाक पर बड़ा खुलासा
बयान में सूर्या का भी किया जिक्र
धनुष ने आगे लिखा, “इसके साथ ही हम इस साल दिवाली पर भी नहीं आ रहे हैं, क्योंकि सूर्या सर की फिल्म की घोषणा पहले ही उसी तारीख के लिए की जा चुकी है. निष्पक्ष रूप से देखा जाए तो उन्होंने अपनी तारीख की घोषणा पहले की थी और हमारा विश्वास है कि सिनेमा और फिल्म जगत के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ होनी चाहिए और एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए.” धनुष ने फिलहाल अपनी फिल्म ‘ओम’ के लिए नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही नई डेट का ऐलान करेंगे.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More