Dhurandhar की Ayesha Khan ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग फ्लॉन्ट की अंगूठी, फैंस बोले- ये कोई शरारत तो नहीं...
हाल ही में आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस के मन में सगाई को लेकर तमाम तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.
Published byNikki Kumari
हाल ही में आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस के मन में सगाई को लेकर तमाम तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/19/ayesha-khan-2026-08-19-10-27-42.jpg)
इन तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक बेहद खूबसूरत हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है. Photograph: (Instagram)
Ayesha Khan Shares Photo With Mystery Man: 'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस के मन में सगाई को लेकर तमाम तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. इन तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक बेहद खूबसूरत हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद आयशा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है.
मिस्ट्री मैन संग शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई कुछ और भी हो सकती है. आयशा खान ने अपने पोस्ट में उस शख्स का चेहरा छिपाया हुआ है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. इसके अलावा, उन्होंने अपने कैप्शन में एक पॉपुलर जूलरी ब्रांड को भी टैग किया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह किसी ब्रांड के लिए किया गया कोई फोटोशूट या प्रमोशन भी हो सकता है. फिलहाल, आयशा खान की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इन वायरल तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ 'एक सपना' लिखा है, जिसने फैंस की उलझन को और बढ़ा दिया है.
आयशा की फोटो पर फैंस ने दिया तगड़ा रिएक्शन
आयशा खान की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन कमाल का है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "मुनव्वर तो नहीं है ना?" एक अन्य यूजर कमेंट में लिखा, "भाई ये खुशनसीब इंसान कौन है? इसका चेहरा तो दिखा दो." एक अन्य फैन ने मजेदार अंदाज में लिखा, "मैडम कहीं आप हमारे साथ कोई शरारत तो नहीं कर रही हैं." एक यूजर ने दिमागी घोड़े दौड़ाते हुए लिखा, "दोस्तों टेंशन मत लो, ये बस एक ब्रॉन्ड शूट है."
'धुरंधर' के गाने 'शरारत' से बटोरी सुर्खियां
गौरतलब है कि आयशा खान ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'शरारत' में अपनी शानदार अदाओं और डांस से लोगों का दिल जीता था. इस गाने में वह एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आई थीं. फिल्म में 'शरारत' गाना कराची के बैकग्राउंड पर आधारित एक रॉयल शादी के माहौल में फिल्माया गया है, जिसमें आयशा और क्रिस्टल ने शादी की खास डांसर की भूमिका निभाई है. दोनों एक्ट्रेसेस ने इस गाने में अपने जबरदस्त डांस मूव्स, ग्लैमर और हाई एनर्जी से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था.
यह भी देखें- आयशा खान ने बताया, कैसा है 'दिल को रफू कर ले' में उनका किरदार
शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों का किया था खुलासा
इस गाने की शूटिंग के अपने तजुर्बे को साझा करते हुए आयशा ने एक बार पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि गाने की शूटिंग मात्र दो दिनों तक चली थी और यह शेड्यूल बेहद सिरदर्दी भरा था. आयशा ने खुलकर बताया कि शूटिंग के वक्त उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, जिसके कारण शारीरिक रूप से ब्लोटिंग और कमजोरी महसूस हो रही थी. उन्होंने कहा था कि इस वजह से वह अपना सौ प्रतिशत देने में असमर्थ महसूस कर रही थीं और खुद को लेकर काफी असहज थीं.
सेट पर इमोशनल होकर रो पड़ी थीं आयशा
आयशा ने अपने उस मुश्किल अनुभव को याद करते हुए आगे बताया था, "मैं अपने पूरे जोश में थी, लेकिन दो दिन में इतना सारा काम और बेहद कम समय होने की वजह से हम बहुत ज्यादा थक चुके थे. लगातार नाचने की वजह से हमारी हड्डियां तक दुखने लगी थीं." उन्होंने कहा कि पीरियड्स के हॉर्मोनल बदलावों के चलते वह बहुत ज्यादा इमोशनल हो रही थीं और अपनी फिलिंग्स पर काबू नहीं रख पाईं. थक हारकर वह सेट पर ही खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं, हालांकि वह खुशी और राहत के आंसू भी थे.
यह भी देखें- '370 रुपये खर्च किए तो महिला की बॉडी पर अधिकार मिल गया?' आयशा खान ने प्रणित मोरे शो विवाद पर उठाए सवाल