Dhurandhar सिंगर Jasmine Sandlas संग कॉन्सर्ट में हुई गंदी हरकत, लोगों ने गलत तरीके से किया टच

बॉलीवुड

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 19, 2026, 08:08 PM IST

Jasmine Sandlas Video: सिंगर जैस्मीन सैंडलस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग जैस्मीन को गलत तरीके से टच करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

jasmin sandlas (photo credit- google)

Jasmine Sandlas Video: फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) के बाद पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही हैं। इन दिनों जैस्मीन अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में बिजी हैं, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। इस बीच, जैस्मीन भसीन का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैस्मीन लोगों की भीड़ में फंसी हुई नजर आ रही हैं और भीड़ की वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, भीड़ में जैस्मीन को गलत तरीके से छुआ भी गया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa Big Entry: शो में होगी Mohsin Khan की धमाकेदार एंट्री, राही संग करेंगे रोमांस; प्रेम का क्या होगा?)

जैस्मीन सैंडलस संग कॉन्सर्ट में गलत हरकत

जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून में एक कॉन्सर्ट किया, जिसमें भारी संख्या में फैंस पहुंचे। इसी कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ गंदी हरकत हुई। सिंगर को लोगों ने गलत तरीके से छूने को कोशिश की। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन सैंडलस स्टेज पर आगे आकर अपने फैंस का अभिवादन करती हैं और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए नीचे की ओर बैठती हैं। इसके बाद वह स्टेज से नीचे भी उतरती हैं ताकि फैंस उनसे मिल सके। इस मौके पर ही जैस्मीन को गलत तरीके से लोग छूने लगते हैं। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि कैसे लोग उनके पास जाने की कोशिश कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi-विवेक दहिया ने जुड़वां बेटों के लिए रखी नामकरण पूजा, पत्तों पर नाम लिखकर रस्म को किया पूरा)

लोगों का फूटा गुस्सा

जैस्मीन सैंडलस के इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि जैस्मीन ने ये कॉन्सर्ट फ्री में किया था और इसी वजह से यहां पर इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस मौके का वीडियो शेयर करने यूजर ने लिखा कि सिचुएशन पूरी तरह से अकंफर्टेबल हो गई। वीडियो पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और जैस्मीन का सपोर्ट कर रहे हैं।

शादी करने वाली हैं जैस्मीन सैंडलस

बता दें कि इससे पहले वाला कॉन्सर्ट जैस्मीन सैंडलस के लिए काफी खास रहा। इस इवेंट में सिंगर ने अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से फैंस को मिलवाया था। जैस्मीन के साथ उनके मंगेतर शेखर चौधरी मंच पर नजर आए थे। इस मौके पर ही उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की थी। तब जैस्मीन सैंडलस अपने होने वाले पति को टाइट हग करती दिखी थीं और फैंस ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article