Direction Sense Quiz: ईस्ट 5 km, फिर वेस्ट 5 km चलने पर इंसान कहां पहुंचेगा? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब
Direction Reasoning Questions: SSC, Railway, Banking, Police, Defence, UPSC CSAT व State PSC परीक्षाओं के लिए Direction Sense रीजनिंग के महत्वपूर्ण सवाल, आसान ट्रिक्स और हल सहित प्रैक्टिस करें।
Direction Puzzle Questions: SSC, Railway, Banking, Police, Defence, UPSC CSAT, State PSC जैसी परीक्षाओं में Direction Sense के सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। Direction Sense Test मतलब दिशा ज्ञान रीजनिंग का एक मेन टॉपिक है। इन सवालों में यह समझना होता है कि कोई इंसान किस दिशा में चला, कितनी दूरी तय की और लास्ट में वह अपनी शुरुआती स्थिति से किस दिशा या कितनी दूरी पर पहुंचा। इस तरह के सवाल कैंडीडेट्स की Observation Skill, Logical Thinking और Spatial Ability को चेक करते हैं। कई बार सवाल में उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के साथ दाएं-बाएं मुड़ना, दूरी जोड़ना या लास्ट दिशा बताना होता है। अगर चारों दिशाओं का सही ज्ञान हो और हर कदम को एक छोटे-से डायग्राम या स्केच पर बनाया जाए, तो इस तरह के सवाल आसानी से सॉल्व किए जा सकते हैं। आइए देखते हैं डायरेक्शन के अराउंड कुछ सवाल और उनके जवाब...
सवाल - एक इंसान पूर्व की ओर 5 km और फिर पश्चिम की ओर 5 km चलता है। वह कहां पहुंचेगा?
Step-by-Step समझते हैं इस सवाल का जवाब -
मान लीजिए इंसान प्वाइंट A से चलना स्टार्ट करता है।
पहला स्पेट: पूर्व की ओर 5 km चलता है और प्वाइंट B पर पहुंचता है।
दूसरा कदम: पश्चिम की ओर 5 km चलता है।
चूंकि पश्चिम, पूर्व की विपरीत दिशा है, इसलिए वह वापस 5 km चलकर उसी स्थान A पर आ जाएगा।
सही जवाब - वह अपने शुरुआती स्थान (Starting Point) पर वापस पहुंच जाएगा।
डायरेक्शन के अराउंड आइए देखते हैं, कुछ और सवाल-जवाब...
सवाल - एक व्यक्ति उत्तर की ओर 10 km चलता है, फिर पूर्व की ओर 10 km चलता है।
सही जवाब: वह शुरुआती स्थान से उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में होगा।
सवाल - एक व्यक्ति दक्षिण की ओर 8 km और फिर उत्तर की ओर 3 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 5 km दक्षिण।
सवाल - एक व्यक्ति पूर्व की ओर 12 km, फिर पश्चिम की ओर 7 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 5 km पूर्व।
सवाल - एक व्यक्ति उत्तर 5 km, फिर पूर्व 5 km, फिर दक्षिण 5 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 5 km पूर्व।
सवाल - एक व्यक्ति पश्चिम 6 km, फिर पूर्व 6 km, फिर उत्तर 4 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 4 km उत्तर।
सवाल - एक व्यक्ति उत्तर 7 km, फिर दक्षिण 7 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान पर वापस।
सवाल - एक व्यक्ति पूर्व 15 km, फिर दक्षिण 10 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से दक्षिण-पूर्व दिशा।
सवाल - एक व्यक्ति उत्तर 4 km, पूर्व 3 km, दक्षिण 4 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 3 km पूर्व।
ये भी पढ़ें- Age Problems Tricks: 10 साल बाद उम्र 50 होगी, वर्तमान उम्र कितनी है? क्या 10 सेकंड में बता सकते हैं जवाब?
सवाल - एक व्यक्ति पश्चिम 9 km, फिर उत्तर 6 km, फिर पूर्व 9 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 6 km उत्तर।
सवाल - एक व्यक्ति दक्षिण 10 km, पश्चिम 5 km, उत्तर 10 km चलता है।
सही जवाब: शुरुआती स्थान से 5 km पश्चिम।
दिशा से जुड़े सवालों को सॉल्व करने का सिंपल ट्रिक्स
1. चारों दिशाओं को याद रखें।
उत्तर (N)
↑
पश्चिम (W) ← → पूर्व (E)
↓
दक्षिण (S)
2. हर मूवमेंट का स्केच बनाएं
कागज पर प्वाइंट बनाकर हर दिशा में डिस्टेंस लिखें। इससे गलती की संभावना कम होगी।
3. विपरीत दिशाओं की दूरी घटाएं
उत्तर - दक्षिण
पूर्व - पश्चिम
जैसे - 8 km पूर्व, 5 km पश्चिम = 3 km पूर्व
ये भी पढ़ें- घर में सांप होने के 10 सबसे बड़े संकेत, इनमें से 2 भी दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट
4. अंतिम दिशा को पहचानें
अगर 2 अलग-अलग दिशाओं में दूरी बचती है (जैसे 4 km उत्तर और 3 km पूर्व), तो अंतिम दिशा उत्तर-पूर्व (North-East) होगी।
दिशा से संबंधित सवाल कौन-कौन सी परीक्षाओं में आते हैं?
SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, Railway Group D, RRB ALP, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, RBI Assistant, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, State PSC, State Police Exams, Insurance Exams.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.