Diwali Special Trains 2026: अब त्योहारों में घर जाना हुआ और भी आसान, दीपावली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

Diwali Special Trains 2026: अब त्योहारों में घर जाना हुआ और भी आसान, दीपावली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

Diwali Special Trains 2026: अब त्योहारों में घर जाना हुआ और भी आसान, दीपावली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

Diwali Special Trains 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 21, 2026 / 09:26 am IST

Published Date: September 21, 2026 9:06 am IST

HIGHLIGHTS

  • मध्यप्रदेश से करीब 30 स्टेशन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ेंगे
  • भोपाल मंडल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
  • त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों की भीड़ को कम करने की कवायद

भोपाल: Diwali Special Trains 2026 आने वाले महीने में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। (Chhath Puja Special Trains) ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ना तय है। इसे देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भोपाल रेलवे मंडल (Bhopal Railway Division) ने 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Trains for 10 States) चलाने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश से चलेंगी 30 स्टेशन स्पेशल

Diwali Special Trains 2026 भोपाल रेवले मंडल (Bhopal Railway Division) ने त्योहारों में करीब 30 स्टेशन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र समेत करीब 10 राज्यों के लिए यात्रियों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

इसके अलावा रेलवे ने मुंबई जाने वालों के लिए खास इंतजाम किया है। रेलवे सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेंगी। दोनों दिशाओं में इन स्पेशल ट्रेनों के 4-4 फेरे होंगे। इसके अलावा भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशन को मुंबई के लिए कुल 16 अतिरिक्त एकतरफा फेरे मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • New Public Holiday Announced: एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान!.. इस दिन अब रहेगा अवकाश, नहीं खुलेंगे दफ्तर और स्कूल कॉलेज के दरवाजे
  • MP News: गांधी सागर अभयारण्य में नई मादा चीता की एंट्री, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया रिलीज, कहा- चीता प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा MP
  • Saturn Transit 2026: न्याय के देवता शनि अगले महीने करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी कामयाबी 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  दिवाली स्पेशल ट्रेनें कब चलेंगी?

उत्तर:  त्योहारों के सीजन (अक्टूबर-नवंबर 2026) में।

प्रश्न 2:  कितने राज्यों के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी?

उत्तर:   लगभग 10 राज्यों के लिए।

प्रश्न 3:  मुंबई के लिए कौन-कौन से स्टेशन से ट्रेनें चलेंगी?

उत्तर:  सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: These special trains will run during Diwali and Chhath

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads