DIY चावल का साबुन टैनिंग को करेगा कम और रंगत में होगा सुधार, बस सीखें कैसे बनाएं
Sep 01, 2026 02:04 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

स्किन केयर में चावल को शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं। यहां हम चावल का साबुन बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे लगाने के बाद टैनिंग कम होगी और रंगत में सुधार भी होगा। सीखिए कैसे बनाएं-
आपने स्किन पर दाग-धब्बे छुड़ाने, निखरी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अगर आप आसानी से निखरी और चमकदार, बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं तो आप घर पर चावल से साबुन बनाकर तैयार करें। घर पर बना ये साबुन टैनिंग हटाने और स्किन को चमकाने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल रोजाना करने से शरीर का सारा मैल साफ हो जाएगा। सीखिए कैसे बनाएं ये साबुन और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
DIY चावल का साबुन बनाने की सामग्री
- 200 ग्राम गोट मिल्क सोप बेस
-2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
-2 से 3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
DIY चावल का साबुन बनाने का तरीका
साबुन बनाने के लिए सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर डबल बॉयलर में धीमी आंच पर पिघलाएं। आप इसके लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें तो 10–15 सेकंड के छोटे ब्रेक में गर्म करें और हर बार हिलाएं। ध्यान रखें कि इसे उबालना नहीं है। फिर चावल के आटे को थोड़ा-थोड़ा करके पिघले हुए बेस में डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न रहें। अब आंच बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें। फिर नारियल तेल, एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल का तेल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब मिक्स को साबुन के सिलिकॉन मोल्ड में डालें। फिर मोल्ड को कमरे के तापमान पर लगभग 4 से 6 घंटे या पूरी तरह सख्त होने तक रखें। फिर साबुन निकाल लें।
चावल साबुन के फायदे
- त्वचा को धीरे से साफ करता है।
- डेड स्किन सेल्स को हटाता है।
- त्वचा को मुलायम और चिकना बनाता है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज़्ड रखता है।
- नैचुरल हेल्दी ग्लो देता है।
चावल इस्तेमाल करने का तरीका
गीली स्किन पर इस साबुन को लगाएं और झाग बनाएं, 20-30 सेकंड तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें कि हर इस्तेमाल के बाद साबुन को सूखी जगह पर रखें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।