मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग: DM-SSP ने पूरे मोहल्ले को खाली कराया;6 घंटे चला ऑपरेशन - Moradabad News

मुरादाबाद शहर में घनी आबादी के बीच सागर सराय मोहल्ले से सटी कृष्णा कालोनी में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई।

.

शहर के घनी आबादी वाले इलाके में रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया।

इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मयूर इंटरनेशनल के नाम की इस फैक्ट्री में मोमबत्ती निर्माण और पैकेजिंग का काम बड़े पैमाने पर होता था।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल और तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी रात भर मौके पर ही डटे रहे।

आग के आसपास फैलने की आशंका में पूरे मोहल्ले को खाली करा लिया गया। 4 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। लेकिन घनी आबादी होने की वजह से सुबह करीब 9 बजे तक गोदाम में उठी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रभावित होने वाले इलाके को वक्त रहते तत्परता से खाली करा लिया गया था।

आग पर भी काबू पाया जा चुका है। लेकिन गोादाम के हिस्से पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स की टीम अभी काम कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वो बेसिकली एक फैक्ट्री , गोदाम और आवास भी है। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फैक्ट्री में मोमबत्ती निर्माण और पैकेजिंग का काम होता था।

फैक्ट्री में मोमबत्ती निर्माण और पैकेजिंग का काम होता था।

तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में आई परेशानी

आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची लपटों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) डॉ. राजेंद्र पैंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

फैक्ट्री तंग गलियों के बीच स्थित होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ियों को पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ा किया और वहां से करीब 700 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल और तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल और तमाम सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

छह जिलों से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां, आसपास के घर खाली कराए गए

आग की भयावहता और रिहायशी इलाका होने के कारण पड़ोसी सागर सक्सेना के मकान सहित आसपास के घरों तक भी आंच पहुंचने लगी। एहतियात के तौर पर तुरंत आसपास के घरों को खाली करा लिया गया।

आग पर काबू पाने के लिए मुरादाबाद के अलावा बरेली जोन के छह अलग-अलग जिलों से दमकल की गाड़ियों को आपातकालीन तौर पर बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक 15 से अधिक फायर टेंडर लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

राहत की बात यह है कि घटना के वक्त सजगता बरतते हुए लोगों को समय रहते सुरक्षित दूर कर दिया गया, जिससे फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

फैक्ट्री के अंदर पैकेजिंग का गत्ता, मोम और भारी मात्रा में तैयार माल होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीमें अभी भी मौके पर डटी हुई हैं।