तमिलनाडु: सीएम विजय के खिलाफ टिप्पणी पर DMK विधायक मार्कंडेयन गिरफ्तार, अनीता राधाकृष्णन भी हो चुके हैं अरेस्ट - Haribhoomi

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में DMK विधायक मार्कंडेयन गिरफ्तार। इससे पहले अनीता राधाकृष्णन की भी हुई थी गिरफ्तारी।

DMK MLA Markandeyan arrested

DMK MLA Markandeyan arrested

  • Published: 20 Jul 2026, 09:43 AM IST
  • Last Updated: 20 Jul 2026, 09:43 AM IST

DMK MLA Markandeyan arrested: तमिलनाडु की राजनीति में उस समय तनाव बढ़ गया जब पुलिस ने DMK विधायक मार्कंडेयन को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। मार्कंडेयन पर राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। तमिलनाडु के विलाथिकुलम क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच विधायक को हिरासत में लिया गया।

क्यों हुई गिरफ्तारी?
यह कार्रवाई 'तमिलगा वेट्री कषगम' (TVK) के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। विधायक ने हाल ही में तूतीकोरिन जिले के विलाथिकुलम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और DMK संरक्षक एम. करुणानिधि की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद TVK कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Thoothukudi, Tamil Nadu: Vilathikulam MLA Markandeyan was arrested by police following a complaint over his remarks about the Chief Minister at a recent DMK public meeting. pic.twitter.com/MP9zkqXOsc

— IANS (@ians_india) July 20, 2026

इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात
विधायक की गिरफ्तारी के बाद विलाथिकुलम और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

DMK MLA G.V. Markandeyan Arrested

Vilathikulam DMK MLA G.V. Markandeyan has been arrested by police for allegedly making defamatory remarks against @CMOTamilnadu . The arrest follows the registration of a case over his public speech, and further legal proceedings are underway. pic.twitter.com/hwV5JXLZrv

— HMK® (@HMK_Offl) July 20, 2026

अनीता राधाकृष्णन की गिरफ्तारी का मामला
मार्कंडेयन से कुछ दिन पहले ही DMK के एक अन्य विधायक अनीता राधाकृष्णन को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। तिरुचेंदूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राधाकृष्णन ने 20 जून को मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद TVK ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

मद्रास हाई कोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका
अनीता राधाकृष्णन के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद, जब वे तूतीकोरिन से 23 किलोमीटर दूर ऑथूर (Authoor) के दौरे पर थे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 353 (2) (सार्वजनिक शरारत फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है।