'रामायण इससे बेहतर है'...Doomsday के VFX को देख आग बूबला हुए लोग

वर्ल्ड सिनेमा

  • Authored by: कुमार सरस
  • Updated Jul 21, 2026, 07:24 PM IST

Avengers Doomsday Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। जहां कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने VFX की आलोचना करते हुए इसकी तुलना रामायण से कर दी।

Image

'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को देख आग बूबला हुए लोग (pic credit-instagram)

'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर को देख लोगों ने कही ये बात

मार्वल स्टूडियोज ने आखिरकार अपनी फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। फिल्म की स्टारकास्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) को लेकर कई लोगों ने निराशा भी जताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस बार ट्रेलर के VFX उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई दर्शकों ने इसके विजुअल क्वालिटी की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, एवेंजर्स डूम्सडे के VFX में दम नहीं है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म को जल्दबाजी में तैयार किया गया है। कई भारतीय फैंस ने 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर की तुलना नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' से की। उनका कहना है कि 'रामायण' के लीक हुए फुटेज और पहली झलक के VFX, हॉलीवुड फिल्म से भी ज्यादा शानदार नजर आ रहे हैं।

रामायण के ट्रेलर पर टिकी है नजरें

बताते चलें कि रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा। इस ट्रेलर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म रामायण का पहला हिस्सा दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। दूसरा हिस्सा साल 2027 में रिलीज होने वाला है।

Kumar Sarash

कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • World-Cinema

End of Article