यश ढुल की टीम DPL पॉइंट्स टेबल में बनी नंबर-1, 10 ओवर में चेज किया बड़ा टारगेट

Aug 03, 2026 10:14 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

बारिश से प्रभावित 10-10 ओवर के मुकाबले में टीम ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 9.5 ओवर में छह विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए रोमांचक जीत हासिल की।

Central Delhi Kings DPL

सेंट्रल दिल्ली किंग्स डीपीएल

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 10-10 ओवर के मुकाबले में टीम ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 9.5 ओवर में छह विकेट खोकर 133 रन बनाते हुए रोमांचक जीत हासिल की। टीम की जीत के नायक विकेटकीपर बल्लेबाज़ वंश बेदी रहे, जिन्होंने मात्र 16 गेंदों में नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के जड़े। कप्तान यश धुल ने 16 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि जोंटी सिद्धू ने 12 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारी खेली।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए। याजस शर्मा ने 16 गेंदों में 39, मोहित पंवार ने 18 गेंदों में 37 और अक्षय सैनी ने 15 गेंदों में 31 रन की तेज पारियां खेलीं।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से केशव डबास सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 14 रन देकर दो विकेट झटके। अरुण पुंडीर, तेजस बारोका और गावनिश खुराना को एक-एक सफलता मिली।

आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से प्रथम सलूजा और अमन चौधरी ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज़ों को जीत से नहीं रोक सके।

लगातार दूसरी जीत के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स को इस मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा।

टीममैचजीतहारड्रॉनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
सेंट्रल दिल्ली किंग्स2200040.554
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स1100021.053
वेस्ट दिल्ली लायंस1100020.95
न्यू दिल्ली टाइगर्स2110020.75
आउटर दिल्ली वॉरियर्स101000-0.525
पुरानी दिल्ली 6101000-0.543
ईस्ट दिल्ली राइडर्स202000-1.742
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स0000000

वहीं, दिन के दूसरे मैच में बारिश ने खेल खराब नहीं किया। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन 8 विकेट खोकर 20 ओवर में बनाए। इसमें लक्ष्य थरेजा की 57 गेंदों में खेली गई 86 रनों की पारी शामिल थे। 26 रन य़शजीत ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला, लेकिन फिर भी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से 2-2 विकेट दीपक पुनिया, आशीष मीणा और ध्रुव कौशिक को मिले। वहीं, जब टीम 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 129 रनों तक पहुंच पाई। इस तरह मुकाबला न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 49 रनों से जीत लिया। कई बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन भी 22 रन से आगे नहीं बढ़ सका। 22 रन कप्तान मयंक रावत ने बनाए, जबकि 20 रन हार्दिक शर्मा ने बनाए। 19-19 रन काव्य गुप्ता और अर्पित राणा के बल्ले से आए। न्यू दिल्ली की ओर से 2-2 विकट प्रद्युमन सनन और लक्ष्मण को मिले।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें