DPL 2026 के फाइनल में शिखर धवन की टीम ने की धमाकेदार एंट्री, ये टीम हो गई है एलिमिनेट

Aug 27, 2026 09:36 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

DPL 2026 के फाइनल में शिखर धवन की को-ओनरशिप वाली टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने एंट्री कर ली है, जबकि एक टीम बुधवार 26 अगस्त को प्लेऑफ्स से बाहर हो गई, क्योंकि एलिमिनेटर में उसे हार मिली। 

DPL 2026 South Delhi Superstarz

डीपीएल 2026 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल टी20 के तीसरे सीजन का क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार 26 अगस्त को खेला गया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस टी20 लीग में अब सिर्फ तीन टीमें ही खिताब की दावेदार हैं, क्योंकि प्लेऑफ्स से पहले ही चार टीमें बाहर हो गई थीं और अब बुधवार को एक और टीम एलिमिनेट हो गई। वहीं, क्वालीफायर 1 की विजेता ने फाइनल में एंट्री कर ली, जो शिखर धवन की को-ओनरशिप वाली टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज है। वहीं, एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच गई और हारने वाली टीम एलिमिनेट हो गई।

डीपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मुकाबला टेबल टॉपर सेंट्रल दिल्ली किंग्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। सेंट्रल दिल्ली को उसके प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खली। हालांकि, टीम अभी भी फाइनल में पहुंच सकती है, क्योंकि क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से खेलती है। उसे जीतकर उन्हें फाइनल का टिकट मिल जाता है। आईपीएल की तरह इस लीग में भी प्लेऑफ्स के मैच खेले जाते हैं।

ये है अब आगे का रास्ता

वहीं, एलिमिनेटर मैच की बात करें तो यह आउटर दिल्ली वॉरियर्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला गया। इस मैच में आउटर दिल्ली की टीम को हार मिली और इस तरह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, क्योंकि एलिमिनेटर मैच नॉकआउट होता है, जिसमें जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जाती है और हारने वाली टीम एलिमिनेट हो जाती है। ऐसे में पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच फाइनल के लिए शुक्रवार 28 अगस्त को जंग होगी। क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज से भिड़ेगी।

DPL के क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर का लेखा-जोखा

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सामने साउथ दिल्ली की टीम ने 194 रनों का लक्ष्य रखा था। तेजस्वी दहिया के अर्धशतक के दम पर साउथ दिल्ली की टीम ने 7 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। सेंट्रल दिल्ली की टीम जो 10 में से 9 मैच लीग फेज में जीती थी, इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 178 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 15 रन से हार गई। वहीं, आउट दिल्ली ने 179 रन ही एलिमिनेटर में बनाए थे, जबकि पुरानी दिल्ली ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुरानी दिल्ली के लिए हीरो देव लाकरा रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 82 रन बनाए और 14 रन देकर 2 विकेट भी निकाले।

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स

संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।

करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।

खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:

क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।

ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल

पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।

विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें