DRDO SSPL में अप्रेंटिस बनने का मौका, 12 महीने की ट्रेनिंग के साथ मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को 12 महीने का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. ट्रेनिंग दिल्ली के तिमारपुर स्थित एसएसपीएल में होगी. आवेदन ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर भेजने होंगे.

IIT, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए निकली भर्ती

डीआरडीओ की एसएसपीएल प्रयोगशाला ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे हैं. डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 41 पद तय किए गए हैं, जबकि आईटीआई और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की सीटें प्रयोगशाला की जरूरत के अनुसार तय होंगी.

आईटीआई अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में प्रथम श्रेणी से आईटीआई होना जरूरी है. फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मशीनिस्ट और कारपेंटर जैसे ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. वहीं डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है.

आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने अपनी डिग्री या डिप्लोमा वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरा किया होना चाहिए. 2022 से पहले पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. केवल रेगुलर मोड से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं.

डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए आवेदन से पहले NATS पोर्टल पर और आईटीआई उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा.

21 अगस्त तक भेजें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ सर्टिफाइड कॉपी के साथ डाक द्वारा निदेशक, एसएसपीएल, डीआरडीओ, लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली-110054 के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन 21 अगस्त 2026 तक प्रयोगशाला में पहुंच जाना चाहिए. सेलेक्शन से जुड़ी सभी सूचनाएं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएंगी और अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button