DU नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव के दौरान बवाल... दो गुटों में जमकर मारपीट, ABVP के दो छात्र घायल

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के नॉर्थ कैंपस में डूसू चुनाव के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. घटना शाम करीब 5 बजे लॉ सेंटर-1 और कैंपस लॉ सेंटर के बाहर की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मारपीट में ABVP से जुड़े दो छात्र घायल हुए हैं. दोनों का हिंदू राव अस्पताल में मेडिकल कराया गया है.

ABVP की ओर से आरोप लगाया गया है कि NSUI और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने उनके कार्यकर्ताओं और डीयू के छात्रों पर जानलेवा हमला किया. ABVP के मुताबिक, हमले में उसके कार्यकर्ताओं के सिर में चोट लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि की जा रही है.

सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में झड़प

इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली के भारत नगर इलाके में वजीरपुर गांव के पास दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सत्यवती कॉलेज के 19 साल के दो छात्र, जिनकी पहचान अंश और भविष्य चौधरी के तौर पर हुई है. दोनों इस झगड़े में शामिल थे.

पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां

घटना के बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्हें दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं. इलाके की जांच करने और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों को बुलाया गया.

मारपीट के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

DU के वाइस-चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की थी और कैंपस में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने और तीन-चार दिनों के लिए सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए थे. हालांकि, वोटिंग से ठीक 24 घंटे पहले आर्ट्स फैकल्टी जैसी हाई-प्रोफाइल जगह पर गुटबाजी और हिंसा की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है.

विवेक शर्मा

विवेक शर्मा

विवेक शर्मा उत्तर प्रदेश के झांसी से टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. कहते हैं कि बनारस में जन्म लेने वाले के मिजाज़ में एक अलग ही अल्हड़पन, बेबाकी और अलमस्ती होती है. इसी मिट्टी की तासीर लेकर साल 2002 में विवेक शर्मा ने पत्रकारिता की दुनिया में दिल्ली में कदम रखा. विवेक की पत्रकारिता की शुरुआत हुई जैन टीवी (Jain TV), दिल्ली से, जहां कैमरे की बारीकियों और खबरों की रफ्तार को समझा. जैन टीवी में काम करते-करते मौका मिला देश के नंबर-1 चैनल आजतक (Aaj Tak) से जुड़ने का. 'आजतक' के साथ एक लंबा और शानदार कार्यकाल बीता. विवेक को दो दशक (20 साल) से ज्यादा का अनुभव है. आजतक चैनल के बाद अपने करियर को कुछ समय के लिए विराम देकर उन्होंने फिर से एक नई पारी की शुरुआत की. वर्तमान में TV9 भारतवर्ष के संवाददाता के रूप में ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए उनका एकमात्र मकसद जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाना है. चमक-दमक वाली खबरों से दूर, बुंदेलखंड की जनता के मुद्दे, उनकी परेशानियां और प्रशासन तक उनकी आवाज़ पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है.

Read More

google button