DU UG, PG Result 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी, exam.du.ac.in पर करें चेक
एजुकेशन
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Aug 14, 2026, 05:19 PM IST
DU UG, PG Semester Result 2026 Out: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exam.du.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
![]()
DU UG, PG Result 2026: ऐसे चेक करें दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी सेमेस्टर का रिजल्ट
DU UG, PG Semester Result 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर (DU UG Semester Result 2026) दिए हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एग्जामिनेशन पोर्टल exam.du.ac.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर (DU PG Semester Result) सकते हैं। यहां आपको अपने कोर्स और रोल नंबर की जानकारी देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग सेमेस्टर-बेस्ड कोर्स के लिए रिजल्ट लिंक भी एक्टिवेट कर दिए हैं।
DU UG, PG Semester Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
डीयू यूजी और पीजी का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट पर दी गई सभी जानकारी को सही से चेक कर लें। मार्कशीट पर स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, कोर्स का नाम, सेमेस्टर, सब्जेक्ट के अनुसार मार्क्स, कुल मार्क्स, ग्रेड या ग्रेड पॉइंट्स, रिजल्ट का स्टेटस और पास या फेल होने का स्टेटस दिया होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
DU UG, PG Semester Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले exam.du.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DU UG PG Semester Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एनरोलमेंट नंबर व कोर्स का नाम दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी के सेमेस्टर वाइज रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article