Dussehra 2026 Holidays for School: दशहरा पर इस बार 13 दिन की छुट्टी, 10 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Dussehra 2026 Holidays for School: दशहरा पर इस बार 13 दिन की छुट्टी, 10 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Dussehra 2026 Holidays for School: दशहरा पर इस बार 13 दिन की छुट्टी, 10 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Dussehra 2026 Holidays for School: दशहरा पर इस बार 13 दिन की छुट्टी, 10 अक्टूबर से ही बंद हो जाएंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश / Image : AI Generated

Modified Date: September 17, 2026 / 05:03 pm IST

Published Date: September 17, 2026 5:03 pm IST

HIGHLIGHTS

  • दशहरा पर 13 दिन स्कूल बंद
  • स्कूलों में 10 से 22 अक्टूबर तक छुट्टी
  • 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा

हैदराबाद: Dussehra 2026 Holidays for School त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन में सरकारी कर्मचारियों और छात्रों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होते ही छुट्टियों की भरमार हो जाती है। छुट्टियों की इस कड़ी में दशहरे की छुट्टी को लेकर बड़ खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने दशहरे पर इस बार 13 दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसका मतलब है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं 13 दिनों तक बंद रहेंगी।

दशहरे पर 13 दिन की छुट्टी

Dussehra 2026 Holidays for School मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार ने 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 दशहरा अवकाश की घोषणा की है। हालांकि इस साल, विजयादशमी (दशहरा) मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। लेकिन दशहरा से पहले नवरात्रि का जश्न और तेलंगाना में पारंपरिक बथुकम्मा उत्सव इस त्योहार के मौसम के मुख्य आकर्षण होंगे। इसका मतलब है कि 9 अक्टूबर आखिरी वर्किंग डे होगा, जबकि छुट्टियों के बाद स्कूल 23 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

दशहरा पर छुट्टियों का शेड्यूल

दशहरा की छुट्टियां शुरू: 10 अक्टूबर 2026
दशहरा की छुट्टियां खत्म: 22 अक्टूबर 2026
कुल छुट्टियां: 13 दिन
स्कूल फिर से खुलेंगे: 23 अक्टूबर 2026

बथुकम्मा कब शुरू होता है?

बथुकम्मा, जो तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं में खास जगह रखता है, 11 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। मुख्य सड्डुला बथुकम्मा उत्सव 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं और लड़कियां गुनुगु, टंगेडु और गेंदे जैसे रंग-बिरंगे फूलों को सजाकर और पारंपरिक गीतों व नृत्यों में भाग लेकर बथुकम्मा मनाती हैं। चूंकि बथुकम्मा दशहरा की छुट्टियों के दौरान पड़ता है, इसलिए उम्मीद है कि पूरे तेलंगाना राज्य में त्योहार का माहौल रहेगा।

Join Our Whatsapp Group

त्योहारों की पूरी लिस्ट

10 अक्टूबर: तेलंगाना के स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियां शुरू
11 अक्टूबर: बथुकम्मा उत्सव शुरू
19 अक्टूबर: सड्डुला बथुकम्मा
20 अक्टूबर: विजयादशमी
22 अक्टूबर: दशहरा की छुट्टियों का आखिरी दिन
23 अक्टूबर: स्कूल फिर से खुलेंगे

ये भी पढ़ें

  • Ai+ Nova 2 Power Launch Date: खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को आ रहा Ai+ Nova 2 Power, दमदार कैमरा और बैटरी से जीतेगा सबका दिल 
  • Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ
  • EPFO Wage Ceiling Limit Incresed: सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला.. इतने हजार बढ़ा दी गई EPFO की वेतन सीमा, रिटायरमेंट की भी टेंशन ख़त्म

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  दशहरा की छुट्टी कब से शुरू होगी?

उत्तर:  दशहरा की छुट्टी 10 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक रहेगी।

प्रश्न 2:  स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?

उत्तर:  दशहरा अवकाश के तहत स्कूलों में कुल 13 दिनों की छुट्टी रहेगी।

प्रश्न 3:  दशहरा की छुट्टी के बाद स्कूल कब खुलेंगे?

उत्तर:  दशहरा की छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूल 23 अक्टूबर 2026 को फिर से खुलेंगे।

प्रश्न 4:  School Holidays 2026 के दौरान बथुकम्मा कब मनाया जाएगा?

उत्तर:  दिए गए कार्यक्रम के अनुसार बथुकम्मा उत्सव 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा, जबकि मुख्य सड्डुला बथुकम्मा 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

प्रश्न 5:  विजयादशमी कब है?

उत्तर:  वर्ष 2026 में विजयादशमी यानी दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: Dussehra 2026 Holidays for School: Schools to Get 13 Days of Holidays, Check Dates