DUSU चुनाव में ABVP का डंका, अध्यक्ष समेत 3 पद जीते; निर्दलीय दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तीन सीटों पर जीत हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की है।

नतीजे को लेकर एबीवीपी ने कहा है कि हमने 3-0 से जीत दर्ज की है। इसने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का युवा विकास और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली विश्वविद्यालय को विविधताओं से भरे ‘मिनी-इंडिया’ के रूप में देखा जाता है। ऐसे में डूसू चुनाव का परिणाम छात्र राजनीति के साथ-साथ युवाओं के बीच विकास और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बना है।

एनएसयूआई, जिसके उम्मीदवारों ने पूरी कोशिश की, वे चुनाव में युवाओं को भ्रमित कर पाए, लेकिन, युवाओं ने दिखाया कि वह विकास और राष्ट्रवाद की सोच के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

डूसू में एबीवीपी की यह जीत अपने आप में एक बड़ा संदेश है। इससे पता चलता है कि युवा और आगे बढ़ने की चाह रखने वाले ‘विकसित भारत’ और राष्ट्रवाद की सोच से जुड़ा है। कांग्रेस और उसके ‘नाराज फूफा’ जैसे लोगों ने युवाओं को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। लेकिन युवा उनके झूठ के झांसे में नहीं आए। ‘झूठ की गूंज’ डीयू में सुनाई नहीं दी, जो कि एक ‘मिनी-इंडिया’ है।

एनएसयूआई, जिसका पहले डूसू पर लंबे समय तक दबदबा था, अब जीरो पर है। बिल्कुल जीरो। कांग्रेस और युवा साथ नहीं चल सकते। युवा कांग्रेस की राजनीति के तरीके के खिलाफ हैं। माना जाता है कि नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस कैंपस में एसआरसीसी, हिंदू, हंसराज, केएमसी, रामजस और लॉ फैकल्टी जैसे देश के कुछ बेहतरीन कॉलेज हैं।

दूसरी ओर, डूसू चुनाव में तीन सीटों पर मिली शानदार जीत को एबीवीपी ने इसे राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय बताया है।

इस शानदार जीत पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एबीवीपी ने तीन सीटों पर स्पष्ट रूप से जीत हासिल की है। यह दिखाता है कि आज का युवा क्या सोचता है, युवा भ्रमित नहीं है, युवा जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। युवा एबीवीपी को समर्थन देता है और राहुल गांधी की ‘झूठ की गूंज’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इवेंट करते रहिए, भारत का युवा पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ है।

You Might Be Interested In

  • मिड-डे मील में छात्रों को मिलेगी चिकन बिरयानी, शिक्षा मंत्री बोले- जब जेल के कैदियों को मिल सकती है तो बच्चों को क्यों नहीं?
  • केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, CGHS नियमों में हुआ अहम बदलाव; खत्म हुई पोस्टिंग की भौगोलिक सीमा
  • PM मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’
  • ब्रिटेन में सिख बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला, दाढ़ी खींची, बस हाईजैक कर कई गाड़ियों को रौंदा; देखें VIDEO
  • पति के लोन पर विधवा से वसूली गैर-कानूनी, HC ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज सहित 19.90 लाख लौटाने का आदेश
  • मां बगलामुखी मंदिर दर्शन को आए श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, 8 की मौत; मृतकों में 3 बच्चे शामिल