E-education: ये 6 डिजिटल प्लेटफार्म पढ़ाई व परीक्षा की फ्री कराते हैं तैयारी

E-education: ये 6 डिजिटल प्लेटफार्म पढ़ाई व परीक्षा की फ्री कराते हैं तैयारी

ये 6 डिजिटल प्लेटफाॅर्म हैं खास

E-education: देश-दुनिया में एडुटेक कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में अनएकेडमी, फिजिक्सवाला जैसी एडुटेक कंपनियों की सफल यात्रा इसका बड़ा उदाहरण है, जो फीस के बदले घर बैठे स्टूडेंट्स को पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी कराती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार के पास भी ई-एजुकेशन का सशक्त नेटवर्क है, जिसके माध्यम से भारत सरकार पिछले कई सालों से देशभर के स्टूडेंट्स को पढ़ाई और परीक्षा की फ्री तैयारी कराती है, जिसमें 6 डिजिटल फ्लेटफॉर्म की भूमिका अहम है.

आइए, जानते हैं कि भारत सरकार के वह 6 डिजिटल प्लेटफॉर्म कौन से हैं, जो पढ़ाई व परीक्षा की फ्री तैयारी कराते हैं. आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं.

SWAYAM पोर्टल पर IIT, IIM तक के कोर्स

Study Webs of Active-learning for Young Aspiring Minds (SWAYAM) पोर्टल स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. इस पोर्टल पर 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के कोर्स उपलब्ध हैं. तो वहीं IITs, IIMs समेत प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की तरफ से डिजाइन किए गए कोर्स SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिन्हें फ्री में किया जा सकता है. हालांकि सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए मामूली फीस चुकानी होती है.

NCERT में स्कूली सिलेबस कई ई-बुक्स

नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग (NCERT) वेबसाइट को स्कूली किताबों का खजाना कहा जा सकता है. असल में NCERT ही स्कूली शिक्षा का सिलेबस डिजाइन करता है, तो वहीं किताबें भी NCERT की तरफ से तैयार की जाती हैं. यानी पहली से लेकर 12वीं तक की किताबें NCERT ही तैयार करता है, जो प्रकाशित होने के बाद स्कूलों तक पहुंचती हैं या दूसरे प्रकाशक तय सिलेबस के आधार पर अपनी किताबें प्रकाशित करते हैं. NCERT की ये सभी किताबें E बुक्स के तौर पर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

DIKSHA – पहली से 12वीं तक की फ्री पढ़ाई का प्लेटफॉर्म

डिजिटल इंफास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग (DIKSHA) पोर्टल का संचालन शिक्षा मंत्रालय और NCERT की तरफ से किया जाता है. ये पोर्टल पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है. DIKSHA पोर्टल पर पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के किताबें, वीडियो, वर्कशीट समेत दूसरे संसाधन उपलब्ध हैं, जो सभी फ्री उपलब्ध हैं. वहीं राज्य शैक्षणिक बोर्डों की किताबों में प्रकाशित QR कोड को स्कैन कर स्टूडेंट्सDIKSHA पोर्टल पर विजिट करते हैं.

देश की डिजिटल लाइब्रेरी-NDLI

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) को देश की डिजिटल लाइब्रेरी भी कहा जाता है. इस डिजिटल लाइब्रेरी को IIT खड़गपुर ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया है. इस डिजिटल लाइब्रेरी में स्कूल स्टूडेंट्स से लेकर हायर एजुकेशन प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स के लिए किताबें, रिसर्च पेपर, वीडियो लेक्चर समेत दूसरे कंटेंट उपलब्ध है, जो फ्री में उपलब्ध है. मसलन, विषय के अनुसार पाठ्यसामग्री उपलब्ध हैं.

ई-पाठशाला में उपलब्ध हैं डिजिटल किताबें और ऑडियो बुक्स

NCERT ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से ई-पाठशाला विकसित की है. इस ई-पाठशाला में डिजिटल किताबों के साथ ही ऑडियो बुक्स उपलब्ध हैं. ये डिजिटल पाठ्यसाम्रगी स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, टीचर्स को फ्री में उपलब्ध है. वहीं ई-पाठशाला का मोबाइल ऐप भी है. यानी की ई-पाठशाला मोबाइल ऐप का डाउनलोड कर कहीं से भी फ्री डिजिटल किताबें और ऑडियो बुक्स का लाभ उठाया जा सकता है.

बिना इंटरनेट के भी स्कूल स्टूडेंट्स को पढ़ने की सुविधा देता है PM ई-विद्या

PM ई-विद्या में पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए एजुकेशन कंटेंट ब्राॅडकास्ट होता है. इसमें DIKSHA पोर्टल के साथ टीवी चैनल, रेडियो और पॉडकास्ट को भी जोड़ा गया है. PM ई-विद्या को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बिना इंटरनेट के माध्यम से भी स्टूडेंट्स पढ़ाई से जुड़े प्रोग्राम देख सकें.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button