मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राहुल बोले- सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा; e-KYC नहीं तो गैस पर सब्सिडी बंद; योगी बोले- मैं नौकरी दूंगा, चाचा-भतीजे गिनते रहें - Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार,
मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' का 5वां एपिसोड किया। कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा छात्र पहुंचे। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हुए। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि केंद्र सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए नया आदेश जारी किया है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- एशियन गेम्स में आज भारत और बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल होगा।
- भारत और जापान के बीच एकमात्र टी-20 मैच जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में, सुबह 9.30 बजे।
📰 कल की बड़ी खबरें...
1. राहुल बोले- सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा, इंदौर में पांचवां 'छात्रों की गूंज'; 2029 चुनाव में 26% वोटर यही

राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित किया। कार्यक्रम के 5वें एडिशन में उन्होंने ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर करीब 60 मिनट बात की। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे।
छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। छात्रों ने जवाब दिया- सर, हम सिस्टम से हार गए।
15 से 29 साल के 10% युवा बेरोजगार
सरकार के पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) 2025 के मुताबिक, 15 से 29 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 9.9% है। ग्रामीण इलाकों में युवाओं की बेरोजगारी दर 8.3%, जबकि शहरों में यह 13.6% है। पुरुषों में यह 9.3% और महिलाओं में 11.3% है।

पूरी खबर पढ़ें...
2. यूपी में भाजपा ने 98 जिला प्रभारी घोषित किए, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनेंगे; सुरेश राणा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी

यूपी में भाजपा ने अपने संगठनात्मक 98 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम 7:30 बजे जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी की। इन प्रभारियों पर 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी होगी।
राजनाथ के बेटे को राहुल के संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह के बेटे और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ससंदीय क्षेत्र रायबरेली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्रह्म दत्त द्विवेदी के भतीजे को कानपुर का प्रभार: एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को कानपुर महानगर दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। वह भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। प्रांशु भाजपा के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी के भतीजे हैं।
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन में इन जिला प्रभारियों की अहम भूमिका होगी। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी नियुक्त किए जाएंगे। सीएम योगी ने सभी नए जिला प्रभारियों को बधाई दी।
पूरी खबर पढ़ें…
3. योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं, नौकरियों पर डकैती डालने वाले चाचा-भतीजे आज उपदेश दे रहे

सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी। आज यही उपदेश देने की भूमिका निभा रहे हैं। 2027 चुनाव के बाद ये लोग उपदेश भी नहीं दे पाएंगे।
योगी ने कहा-
पहले नौकरी की परीक्षा का विज्ञापन जारी होते ही ठेके बांट दिए जाते थे और धंधा शुरू हो जाता था। जिन्होंने 2017 से पहले नियुक्ति पत्र वितरण में गदर मचाई थी, वे नोट कर लें कि अगले 6 महीने में एक लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। वे गिनते रहें, हम नौकरियां देते जाएंगे।
अखिलेश बोले- चुनाव से पहले SIR को लेकर सावधान रहे: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए SIR पर कहा कि चुनाव से पहले सरकार और चुनाव आयोग फिर से रिव्यू कराएंगे। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा। भाजपा को हराना है तो हर धोखे से बचना होगा।
पूरी खबर पढ़ें…
4. दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद ABVP को, 17 साल बाद कोई निर्दलीय जीता, उपाध्यक्ष पद पर उसे सबसे ज्यादा 30 हजार+ वोट मिले

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।
उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। इससे पहले 2009 में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी DUSU अध्यक्ष बने थे।
कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।
शौकीन के पिता बस कंडक्टर, मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
शौकीन दिल्ली के पीरागढ़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता बस कंडक्टर हैं और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता चाहते थे कि वह UPSC की तैयारी करें, लेकिन शौकीन छात्र राजनीति में आना चाहते थे।

पूरी खबर पढ़ें...
5. गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने 3 वेबसाइट्स हैक कीं, पब्लिक डेटा, पासवर्ड एक्सेस किया: मेटा, एंथ्रोपिक के AI भी हैकिंग कर चुके

गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के कंप्यूटिंग सिस्टम और वेबसाइट्स को बिना किसी इंसानी मदद के हैक कर लिया। यह ऐसा पहला मामला है, जहां गूगल का कोई AI मॉडल खुद से किसी असली सिस्टम में घुस गया।
घटना मई महीने की है। साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग कंपनी ने 18 सितंबर को इसके बारे में जानकारी दी। कंपनी इररेगुलर साइबर सिक्योरिटी की टेस्टिंग कर रही थी।हालांकि, जैसे ही AI को यह अहसास हुआ कि ये कंपनियां असली हैं, उसने तुरंत अपना ऑपरेशन रोक दिया।
गूगल बोला- AI मॉडल की ट्रेनिंग में बदलाव करेंगे
गूगल की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सिक्योरिटी इंजीनियरिंग हीथर एडकिंस ने बताया कि तीनों प्रभावित कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और जांच के तरीकों में जरूरी सुधार कर लिए गए हैं। AI मॉडल की ट्रेनिंग में बदलाव करेंगे। इससे पहले मेटा, एंथ्रोपिक के AI भी हैकिंग कर चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें...
6. e-KYC नहीं तो LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी, नया नियम 1 अक्टूबर से; घर बैठे मोबाइल एप से e-KYC करें

1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य होगा, नहीं तो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी।
केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू LPG ग्राहकों के लिए e-KYC को लेकर नया आदेश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि यह कदम फर्जी कनेक्शन बंद करने और सब्सिडी का सही फायदा सिर्फ आम घरेलू परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है।
89.9% यूजर्स की e-KYC पूरी
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG उपभोक्ता यानी 89.9% ऑथेंटिकेशन पूरे हो चुके हैं। इनकी रिफिल बुकिंग बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी। जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन अधूरा है, उनके लिए सब्सिडी वाली रीफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन के बाद ही प्रोसेस होगी।

पूरी खबर पढ़ें...
7. बंगाल उपचुनाव में रेजीनगर से ममता के प्रत्याशी फिर पलटे: सुबह कहा- नहीं लड़ूंगा, दोपहर में बोले- लड़ूंगा; नंदीग्राम कैंडिडेट भी हट चुकीं

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 2 सीटों के उपचुनाव के पहले सियासी उथल-पुथल जारी है। रेजीनगर में TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार सुबह 10 बजे चुनाव से हटने का ऐलान किया, लेकिन करीब 3 घंटे बाद ही दोपहर एक बजे यूटर्न ले लिया।
रबीउल ने सुबह हटने का ऐलान करते वक्त पार्टी का पुराना चुनाव चिह्न ‘जोड़ा घासफूल’ नहीं मिलने और नया चिह्न ‘फुटबॉल प्लेयर’ मिलने को इसकी वजह बताया था।हालांकि, ममता बनर्जी से बातचीत के बाद रबीउल ने कहा- मैं चुनाव लड़ूंगा।
इससे एक दिन पहले नंदीग्राम में भी ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस ले लिया था। फैसले से पहले उन्होंने राज्य के सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी।
6 अक्टूबर को उपचुनाव: रेजीनगर और नंदीग्राम सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद और रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
पूरी खबर पढ़ें...
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाला बिल साइन किया:रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए मुश्किल बढ़ सकती है (पूरी खबर पढ़ें)
2. एंटरटेंमेंट: एशियन गेम्स- ओपनिंग सेरेमनी में मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा: मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल, मुकाबले पहले ही शुरू हो चुके (पूरी खबर पढ़ें)
3. इंटरनेशनल: पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3 साल में 7 गुना:3 से 26 अरब डॉलर पहुंचा; इसमें कमाई कम, कर्ज ज्यादा (पूरी खबर पढ़ें)
4. मध्य प्रदेश: मां मोबाइल देख रही थी, बच्ची चलती ट्रेन से गिरी: खिड़की की रॉड पकड़कर खड़ी थी, झटके से बाहर हुई; चेन खींचकर बचाया (पूरी खबर पढ़ें)
5. छत्तीसगढ़: 16-साल पहले मर चुके शख्स के नाम पर GST फ्रॉड: ₹142 करोड़ का कारोबार दिखाया, ₹24 करोड़ ITC ली, अमन अग्रवाल के खिलाफ FIR (पूरी खबर पढ़ें)
6. उत्तराखंड: IIT रुड़की में डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा:कहा- चीनी सेना ने पकड़ ली थी हमारी टीम; दीक्षांत समारोह में छात्रों को बांटी डिग्री (पूरी खबर पढ़ें)
7. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ का VIDEO:20 घंटे गोलीबारी, 8 आतंकी मारे गए; कल विस्फोटक लदी कार लेकर मस्जिद में घुसे थे (पूरी खबर पढ़ें)
8. दिल्ली: SIR को लेकर केजरीवाल समेत कई नेताओं को चुनाव आयोग का नोटिस: CM रेखा की एज में गड़बड़, केजरीवाल का नाम पुराने SIR से लिंक नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...
चेहरा किराए पर देकर लाखों कमा रहे लोग
चीन में लोग AI कंटेंट के लिए अपना चेहरा किराए पर देकर पैसे कमा रहे हैं। चेहरों का इस्तेमाल विज्ञापन, गेम और शॉर्ट ड्रामा में किया जा रहा है। लोग तय कर सकते हैं कि उनका चेहरा किस तरह के कंटेंट में इस्तेमाल होगा। ऐसा कर वे 14 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: सुरेंद्र कोली ने रिहा होने के 309वें दिन फांसी क्यों लगा ली; 18 साल जेल में रहा, बच्चों की लाशें खाने तक के आरोप थे
2. भास्कर एक्सक्लूसिव: साबरमती की '10-खोली' में लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी:कोठरी में हनुमान जी और भगत सिंह की फोटो, 4-5 सेवादार, 3-4 गार्ड तैनात
3. एशियन गेम्स के बारे में सब कुछ:45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे, वैभव सबसे कम उम्र के
4. आपका पैसा: 25 की उम्र से करें निवेश की शुरुआत:रिटायरमेंट तक बनेगा करोड़ों का फंड, एक्सपर्ट से समझें निवेश से जुड़ी सावधानियां
5. जरूरत की खबर: चेहरे से अनचाहे तिल कैसे हटाएं:डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें पूरा प्रोसेस, संभावित खतरे, तिल हटवाने के बाद 10 सावधानियां
6. यूपी एक्सप्लेनर: अखिलेश के लिए अचानक अहम क्यों बना लोहिया ट्रस्ट:चुनाव से पहले कमान अपने हाथ में ली; 2016 से हाशिए पर था
7. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्या हटाए जाएंगे:2 बड़े नेताओं के बीच कुर्सी की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे
8. भास्कर एक्सक्लूसिव: नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की सीधी भर्ती:कर्मचारी चयन मंडल पर नहीं भरोसा, केंद्र की एजेंसी कराएगी परीक्षा; जानिए क्या होगी प्रोसेस
9. राजस्थान एक्सप्लेनर: नया आरक्षण फॉर्मूला लागू हुआ तो जातीय संघर्ष की आशंका:भीलों को होगा फायदा, मीणा सहित 70 से ज्यादा जातियां होंगी प्रभावित
10. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में 16 साल में सबसे कम बारिश:जालोर, पाली और बांसवाड़ा बरसात को तरसे, सितंबर में भी मई जैसी बिजली की डिमांड
11. बिहार फाइल्स: IPS की हत्या की पूरी कहानी: लैंडमाइन से ब्लास्ट किया; पेड़ पर टंगे मिले SP की बॉडी के टुकड़े...कैसे रची पूरी साजिश
12. भास्कर एक्सप्लेनर: पंजाब में नशा इतना बड़ा मुद्दा क्यों?:एक्सपर्ट बोले- रिश्ते टूट रहे, शादियां रुक रहीं, मां-बाप के कत्ल तक हुए; ₹10,000 करोड़ का कारोबार
13. भास्कर इंटरव्यू: ‘कोली ने 11 बजे फोन किया, मैं उठा नहीं पाया’:रावत बोले- बरी होने पर भी उसे समाज ने नहीं अपनाया; सुसाइड ना होने के 3 कारण बताए
⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों की रुकी पेमेंट वापस आने के योग हैं। कन्या राशि वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल...
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
.