E20 Petrol Controversy: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले-15 मार्च तक मोदी वापस लेंगे E20, AAP चीफ ने ऐसा क्यों कहा ? - Haribhoomi
E20 Petrol Controversy: ई20 पेट्रोल विवाद को लेकर एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया है कि सरकार कब E-20 पॉलिसी वापस ले सकती है।
ई20 पेट्रोल विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना।
- Published: 07 Aug 2026, 05:48 PM IST
- Last Updated: 07 Aug 2026, 05:50 PM IST
E20 Petrol Controversy: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर E-20 पेट्रोल पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि अगर आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता का समर्थन नहीं मिला, तो केंद्र सरकार कुछ ही दिनों में E-20 पॉलिसी वापस लेने पर मजबूर हो जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह अहंकार हो गया है कि वे हर चुनाव जीत जाएंगे और जनता उनकी हर नीति को स्वीकार कर लेगी। उन्होंने गोवा और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील करते हुए कहा कि यदि चुनाव परिणाम भाजपा के खिलाफ आते हैं, तो सरकार जल्द ही E-20 पॉलिसी वापस ले लेगी। देखना अगर 10 मार्च को रिजल्ट आए तो 15 मार्च तक मोदी जी E-20 (पॉलिसी) पूरे देश से वापस ले लेंगे।’
केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी कसा तंज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि उनके अनुसार कांग्रेस अंततः भाजपा की सरकार बनने में मदद करती है। उन्होंने दावा किया कि यदि गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो चुनाव परिणाम आने के पांच दिनों के भीतर पूरे देश से E-20 पॉलिसी हटाने के लिए वे प्रयास करेंगे।
केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल को वाहन सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार उन वाहनों में भी E-20 पेट्रोल के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, जो इसके लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में E-40, E-50 और E-60 जैसे अधिक इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन को भी लागू करने का दबाव बनाया जा सकता है।
The govt is hell-bent on ruining your vehicles by forcing ethanol-blended petrol on non-compliant vehicles. Today you will buy an E20 vehicle, tomorrow they will force E40, E50, or E60.
I appeal to the country. Please stop buying petrol and diesel vehicles until the govt makes… pic.twitter.com/VK3TtmCDX5
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 7, 2026
केजरीवाल ने लोगों से की अपील
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि जब तक सरकार E-20 और भविष्य की ईंधन नीति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं देती, तब तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाले नए वाहन खरीदने से बचें।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में E-20 पेट्रोल को लेकर कुछ वाहन मालिकों ने इंजन में खराबी और माइलेज कम होने जैसी शिकायतें की हैं।
हालांकि, केंद्र सरकार और कई वाहन निर्माता कंपनियों का कहना है कि E-20 पेट्रोल निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित है और E-20 अनुकूल (E20-compatible) वाहनों में इसके उपयोग से कोई समस्या नहीं होती।