Electric Bikes: 2 लाख से भी कम दाम में मिल रहीं लॉन्ग रेंज वाली मोटरसाइकिलें, देखें लिस्ट - Haribhoomi
Electric Bikes: ओला Roadster X+ से लेकर मैटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में फुल चार्ज पर 150 किमी से लेकर 501 किमी तक की रेंज मिलती हैं।
लॉन्ग रेंज वाली मोटरसाइकिलें
- Published: 27 Jul 2026, 06:36 PM IST
- Last Updated: 27 Jul 2026, 06:36 PM IST
Electric Bikes: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब खरीदार सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर ही नहीं, बल्कि लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं। बाजार में अब कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किमी से लेकर 500 किमी तक की दावा की गई रेंज देते हैं। इन बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत कम रनिंग कॉस्ट और कम मेंटेनेंस है। अगर आप नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
Ola Roadster X+
Ola Roadster X+ कंपनी की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक है। इसे 4.5kWh और 9.1kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ पेश किया गया है। बाइक में 11kW की पीक मोटर मिलती है, जो इसे महज 2.7 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचा देती है। इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है। 9.1kWh बैटरी वाले वेरिएंट की दावा की गई IDC रेंज 501 किमी तक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,04,022 है।
Revolt RV BlazeX
अगर आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं, तो Revolt RV BlazeX एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 4kW की इलेक्ट्रिक मोटर और 3.2kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 150 किमी तक की दावा की गई रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है। फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी करीब 80 मिनट में 70 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,19,990 है।
Komaki Ranger
Komaki Ranger देश की चुनिंदा इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिलों में शामिल है। इसमें 3.6kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किमी तक की दावा की गई रेंज प्रदान करता है। बैटरी को 0 से 90 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और ऑनबोर्ड नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,31,499 है।
Matter Electric Motorcycle
Matter Electric Motorcycle को 5000 और 5000+ वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। दोनों मॉडलों में 10kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो बाइक को लगभग 6 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचा देती है। कंपनी के मुताबिक, यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 172 किमी (IDC) तक की दावा की गई रेंज देती है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,83,308 है।
(मंजू कुमारी)