Electric Scooter: सिंपल एनर्जी का बड़ा दांव, अब फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में करेगी एंट्री - Haribhoomi

Electric Scooter: सिंपल एनर्जी 2 सितंबर को भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है। कंपनी का अगला प्रोडक्ट एक फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।

 Simple Energy

सिंपल एनर्जी अब फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में करेगी एंट्री

  • Published: 25 Jul 2026, 07:39 PM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 07:39 PM IST

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी ने घोषणा की है कि वह 2 सितंबर को अपना पहला फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी केवल परफॉर्मेंस-आधारित स्कूटर बनाने वाली ब्रांड की पहचान से आगे बढ़ते हुए मास-मार्केट फैमिली सेगमेंट में भी कदम रखेगी।

'Arrive' हो सकता है नए स्कूटर का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 'Arrive' नाम दे सकती है। यह मॉडल पूरी तरह से इन-हाउस डेवलप किया गया है और इसे रोजमर्रा की आवाजाही (Daily Commuting) को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है।

प्रैक्टिकल और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा नया मॉडल
Simple Energy का दावा है कि नया स्कूटर प्रैक्टिकैलिटी, आधुनिक तकनीक और आसान राइडिंग अनुभव का बेहतरीन मेल होगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करना और फैमिली स्कूटर सेगमेंट में मजबूत पहचान बनाना है।

Simple One और Simple Ultra के अनुभव का मिलेगा फायदा
कंपनी का नया फैमिली स्कूटर Simple One और हाल ही में लॉन्च हुए Simple Ultra के विकास अनुभव पर आधारित होगा। ये दोनों मॉडल परफॉर्मेंस-केंद्रित इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किए गए थे।

Simple Energy उन शुरुआती भारतीय कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने हेवी रेयर अर्थ-फ्री इलेक्ट्रिक मोटर विकसित कर उसे कमर्शियल प्रोडक्शन तक पहुंचाया है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी प्रदान करती है।

फैमिली EV सेगमेंट में बढ़ेगा मुकाबला
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पहले से कई बड़ी कंपनियां फैमिली सेगमेंट में मौजूद हैं। ऐसे में Simple Energy का नया मॉडल कंपनी को इस तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने में मदद कर सकता है।

कंपनी 2 सितंबर को आयोजित अपने आधिकारिक लॉन्च इवेंट में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत से पर्दा उठाएगी।

(मंजू कुमारी)