ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट में भी खाली हाथ रहेगा पाकिस्तान? बर्मिंघम में बुरे हाल होने की आशंका, ये है वजह

पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव. (फोटो- GETTY)

इंग्लैंड में शर्मिंदगी, विवाद और हताशा से भरा पाकिस्तानी टीम का दौरा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. तीन टेस्ट मैच के पहले और दूसरे मुकाबों में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तानी टीम अब आखिरी मैच में कुछ इज्जत बचाए रखने के लिए उतरेगी. जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड के पास क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका है. वहीं बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की राह पहले से भी ज्यादा कठिन है. इसकी वजह से सिर्फ टीम की खस्ता हालत और नए खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बर्मिंघम का वो मैदान भी है, जहां पाकिस्तान हमेशा पस्त रहा है.

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच बुधवार 9 सितंबर से टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुरू होगा. इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरे मैच में भी अगर उसे जीत मिलती है तो हैरानी नहीं होगी. मगर पाकिस्तान के पास भी खोने को कुछ नहीं है. ऐसे में वो पूरा जोर लगाकर इंग्लैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी. पाकिस्तानी क्रिकेट का इतिहास रहा भी कुछ ऐसा ही है, जहां वो ऐसे हालातों में अचानक जीतकर सबको हैरान कर देती है.

कैसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

मगर बाबर आजम की टीम इस बार शायद ऐसा भी नहीं कर पाए. इसकी कई वजहें हैं, जिसमें प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव एक अहम वजह है. मगर इसके अलावा बर्मिंघम का एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड भी इसकी एक वजह है. आंकड़े बताते हैं कि एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से 5 में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं 3 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं. यानि पाकिस्तान के लिए बर्मिंघम टेस्ट मैच में जीतने की संभावना सबसे कम है क्योंकि सारी परिस्थितियों उनके खिलाफ है.

बर्मिंघम शहर में वैसे तो पाकिस्तानी मूल के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है और इसलिए टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को अच्छा खासा सपोर्ट मिल सकता है. मगर सच ये भी है कि इस सपोर्ट के बावजूद पाकिस्तानी टीम ने फैंस को निराश ही किया है. ऐसे में क्या इस बार स्थिति में कुछ बदलाव होगा या नहीं ये देखने लायक होगा.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button