Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना का हेल्थ अपडेट आया सामने, मनीषा कोइराला ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता

Live|

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

New Update

Entertainment Live

Entertainment Live Photograph: (News Nation)

  • Aug 31, 2026 11:56 IST

    'Entertainment News Live Updates: रामायण' में रणबीर कपूर का ससुर बनेगा ये एक्टर

    Entertainment News Live Updates: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर राजीव कुमार, राजा जनक के रोल में दिखाई देंगे.

  • Aug 31, 2026 11:41 IST

    Entertainment News Live Updates: 'धमाल 4' ओटीटी डेट कंफर्म

    अजय देवगन की 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में नहीं देखे पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे. दरअसल 'धमाल 4' की ओटीटी रिलीज डेट लॉक हो गई है. 123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्र कुमार निर्देशित ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

  • Advertisment

  • Aug 31, 2026 11:01 IST

    Entertainment News Live Updates: करिश्मा कपूर का नया लुक

    Entertainment News Live Updates: करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर नए लुक की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. फैंस भी एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

  • Aug 31, 2026 10:00 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले संडे को भारत में 23 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की टोटल कमाई अब 214.10 करोड़ रुपये हो गई है. जिस तरह से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है, ऐसे में इसका अब अपना बजट निकालना भी मुश्किल लग रहा है.

  • Aug 31, 2026 09:07 IST

    Entertainment News Live Updates: हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर

    हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस के दो मुख्य शूटर्स को शामली में राज्य पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया.

  • Aug 31, 2026 08:43 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना का हेल्थ अपडेट आया सामने

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग के हादसे का शिकार हो गई थी और उन्हें हिप इंजरी का सामना करना पड़ा था. अब एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर बताया कि वो जल्द ही शूटिंग पर जाएंगी.

  • Aug 31, 2026 08:41 IST

    Entertainment News Live Updates: मनीषा कोइराला ने नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता

    नेपाल बाढ़ त्रासदी पर  मनीषा कोइराला ने कहा,'हम ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं. हमारा अगला कदम क्या होना चाहिए? मैं अनुरोध करती हूं कि हम, मनुष्य होने के नाते, अपने महान पड़ोसी देशों, चीन, भारत, नेपाल से आग्रह करती हूं कि हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान करें और सामूहिक रूप से कुछ करें. हम एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं और इस तरह की स्थिति से बचने का प्रयास करें. मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि इस विकट क्षण को निरर्थक समझे बिना, हम बेहतर इंसान बनें. हम दूसरों की मदद उसी तरह करें जैसे हम अपनों की मदद करते हैं.'

    #WATCH | Nepal flash floods | Kathmandu: Speaking at the special solidarity event 'In Solidarity with Nepal', led by spiritual leader Sadhguru, Actress Manisha Koirala says, "...We are facing the brunt of global warming. What should be our next step? I request that we, as human… pic.twitter.com/QKU8unlHeN

    — ANI (@ANI) August 30, 2026

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें