Entertainment News Live Updates: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' होगी री-रिलीज, एडवांस बुकिंग में छाई 'Drishyam 3'
|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/17/entertainment-3-2026-08-17-08-00-16.jpg)
Entertainment Photograph: (AI Generated)
Sep 29, 2026 13:24 IST
Entertainment News Live Updates: सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दर्शन करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि गोविंदा जिसके साथ रहे खुश रहे और अब वे अपनी लाइफ पर ध्यान देंगी.
Sep 29, 2026 12:46 IST
Entertainment News Live Updates: 'उड़ता तीर' का गाना 'भूतनी का' रिलीज
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' का गाना 'भूतनी का' रिलीज कर दिया है, जिसनें फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
Sep 29, 2026 12:06 IST
Entertainment News Live Updates: ‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर को पुलिस ने दिया ट्विस्ट
मुंबई पुलिस ने बेहद क्रिएटिव अंदाज में ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के फर्स्ट-लुक पोस्टर को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ा और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने की अहमियत बताई. फिल्म का पोस्टर पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका था, लेकिन अब मुंबई पुलिस के इस क्रिएटिव अंदाज ने इसे एक वायरल पॉप-कल्चर मोमेंट बना दिया है.
Sep 29, 2026 11:08 IST
Entertainment News Live Updates: दिव्या खोसला ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर सवाल खड़े किए
दिव्या खोसला ने अपने पोस्ट में कहा कि किसी भी इंसान की कामयाबी उसके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा नहीं होती. परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाले पार्टनर का साथ भी मायने रखता है. एक्ट्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि एक महिला अपने रिश्ते को बचाने और उसमें आने वाली परेशानियों से लेकर पब्लिक तौर पर इमोशनल नजर आती है, तब हरकोई चुप्पी साध लेता है? किसी की पर्सनल लाइफ में घुसना सही नहीं होता है। मगर जब ऐसी चीजें बार-बार पब्लिक में सामने आती हैं तो लोग का सवाल करना स्वाभाविक है.
/newsnation/media/post_attachments/photo/msid-156243382/156243382-211679.jpg)
Sep 29, 2026 09:15 IST
Entertainment News Live Updates: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' होगी री-रिलीज
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया था. वहीं, 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक ये सुपरहीरो फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स इस इस ब्लॉकबस्टर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने पर काम कर रहा है. दिलचस्प बात ये है कि 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' के री-रिलीज वर्जन में पहले न दिखाए गए फ़ुटेज शामिल होंगे.
Sep 29, 2026 08:39 IST
Entertainment News Live Updates: एडवांस बुकिंग में छाई 'Drishyam 3'
Drishyam 3 की 27 सितंबर से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसमें चौंकान वाले आंकड़े देखने को मिले. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इसकी कुल कमाई 7.16 करोड़ रुपये हो गई है.
Sep 29, 2026 08:38 IST
Entertainment News Live Updates: 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' की झलक आई सामने
विजय सेतुपति की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्लम डॉग 33 टेंपल रोड’ की पहली झलक मेकर्स ने रिवील कर दी है. इस फिल्म में विजय सेतुपति की मां का किरदार जरीना वहाब निभा रही हैं.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें