Entertainment News Live Updates: ऋषभ शेट्टी ने की 'Toxic' की तारीफ, तो हनी सिंह ने यश को दिया नया निक नेम

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

author-image

New Update

Entertainment

Entertainment Photograph: (News Nation)

  • Aug 30, 2026 11:29 IST

    Entertainment News Live Updates: हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

    पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में 'टॉक्सिक' देखी, जिसके बाद वो यश की तारीफ करते हीं थके. उन्होंने फिल्म को 'पागलपन' कहा. इसी के साथ ही उन्होंने यश को नया निक नेम दे दिया है. हनी ने फिल्म के कई फोटोज शेयर किए. एक में लिखा-  'इसमें यो यो SATAN के जैसे दिख रहे हैं.' इसके बाद दूसरी पोस्ट में सिंगर ने यश को इंडियन हीथ लेजर लिखा, जिसके बाद उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई है.

    इंडियन हीथ लेजर...', 'टॉक्सिक' देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

    इंडियन हीथ लेजर...', 'टॉक्सिक' देख हनी सिंह ने यश का दिया नया निक नेम

  • Aug 30, 2026 11:27 IST

    Entertainment News Live Updates: ऋषभ शेट्टी ने की 'Toxic' की तारीफ

    ऋषभ शेट्टी ने लिखा, 'आर्टिस्ट के तौर पर जब आप कैरेक्टर प्ले करते हैं, तो आप पूरे दिल से उसमें जान डालने की कोशिश करते हैं. और मैं सचमुच उस कन्विक्शन से इम्प्रेस हूं, जिसके साथ एक पावरफुल शख्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है. हो सकता है कि कहानी और मैन कैरेक्टर उस ट्रैक पर न हो जिस पर फिल्में चलती हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वो ट्रैक ही गलत है. कहानी को बयां करने में जो मेहनत लगती है. कहानी के मन में आने से लेकर फिल्म बनाने तक की जर्नी का जो सफर होता है वो बड़ा होता है.'

    As an artist, when you play a character, you try to bring it to life from the bottom of your heart. And here, I am truly impressed by the conviction with which the struggle of a powerful man has been portrayed.

    Maybe the plot and driving characters are not on the usual track on…

    — Rishab Shetty (@shetty_rishab) August 29, 2026
  • Advertisment

  • Aug 30, 2026 11:18 IST

    Entertainment News Live Updates: अखिल अक्किनेनी ने नागार्जुन के बर्थडे पर लुटाया प्यार

    तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी उनपर प्यार लुटाया. अखिल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता संग फोटो शेयर की है.

  • Aug 30, 2026 10:28 IST

    Entertainment News Live Updates: 'इरुमुडी' की 150 करोड़ क्लब में एंट्री

    साउथ फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 12.30 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में इसने टोटल 114.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 133 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 

  • Aug 30, 2026 09:11 IST

    Entertainment News Live Updates: टॉक्सिक का चार दिनों का कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,  'टॉक्सिक' ने रिलीज के चौथे दिन यानि शनिवार को 24.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 17,612 शोज मिले थे. जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन 190.45 करोड़  हो गया है. वहीं,  ग्रॉस 227.50 करोड़ पहुंच गया है.

  • Aug 30, 2026 08:33 IST

    Entertainment News Live Updates: सिंगर गुरु रंधावा बर्थडे आज

    सिंगर गुरु रंधावा आज 30 अगस्त को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस भी सिंगर को जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

  • Aug 30, 2026 08:27 IST

    Entertainment News Live Updates: श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड

    श्रेया घोषाल को आशा भोसले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये अवॉर्ड पुणे में 29 अगस्त, 2026 को दिया गया. सिंगर ने कहा कि उनके लिए ये पुरस्कार बड़ी जिम्मेदारी है.

    VIDEO | Maharashtra: Singer Shreya Ghoshal receives 'Asha Bhosle Award 2026' in Pune.

    She says, “The Asha Bhosle Award means more to me than anything that has probably ever come my way. It's an honour, a big blessing, and also a big responsibility. To receive the award from… pic.twitter.com/yOrLeidsEQ

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2026