EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, 5 लाख रुपये तक ऑटो सेटलमेंट, UPI की सुविधा भी

Aug 30, 2026 05:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • EPFO Latest Updates: ईपीएफओ 3.0 के शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर्स तेजी के साथ अपने फंड्स को एक्सेस कर पाएंगे
  • इसके अलावा एटीएम से पैसा निकासी की भी सुविधा रहेगी
EPFO 3.0

EPFO Latest Updates : ईपीएफओ 3.0 में एटीएम से पैसा निकासी, यूपीआई की भी सर्विस

EPFO Latest Updates: ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25 प्रतिशत का ब्याज दर तय किया है। पिछले कुछ सालों से इंटरेस्ट रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में इस स्कीम के तहत कई बदलाव किए गए हैं। जिससे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। बता दें, EFPO 3.0 में एटीएम से निकासी, पेपरलेस सेटलमेंट पर संस्था ने काफी जोर दिया है। आइए जानते हैं कि सब्सक्राइबर्स के लिए क्या-क्या बदलने वाला है।

क्या है EFPO 3.0 से जुड़ा अपडेट

संस्था इस कोशिश में है कि क्लेम का सेटलमेंट ज्यादा तेजी के साथ हो सके। EPFO 3.0 में सब्सक्राइबर्स को अपने फंड्स का ज्यादा एक्सेस मिलेगा। इससे वो पीएफ को यूपीआई के जरिए भी ट्रांसफर कर पाएंगे। साथ ही यूपीआई आधारित एटीएम से निकाल पाएंगे। इस नए प्रयास से सब्सक्राइबर्स जरूरत के समय में निकासी कर पाएंगे। बता दें, EPFO 3.0 के सर्विसेज शुरू होने के बाद सब्सक्राइबर्स बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए आसानी से पैसा निकाल या ट्रांसफर कर पाएंगे।

इसी नई सर्विस को शुरू करने के लिए लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से भी प्रयास तेज कर दिया गया है। जुलाई के महीने में ही डेटा का स्थानंतरण कर दिया है। अब पूरा डाटा एक सिंगल नेशनल डेटाबेस पर आ गया है।

EFPO 3.0 में क्या-क्या बदल रहा है?

मौजूदा समय में आंशिक या पूरा पैसा निकालने के लिए सब्सक्राइबर्स को वेबसाइट या ऑफिस जाकर फॉर्म भरना होता है। एक बार आपका क्लेम प्रोसेस कर लिया जाए उसके बाद 15 से 20 दिन के अंदर अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। EPFO 3.0 में ऐसी को टाइमलाइन नहीं है।

इस नई सर्विसेज के शुरू होने के बाद 50 से 75 प्रतिशत तक पैसा सब्सक्राइबर्स यूपीआई या यूपीआई आधारित एटीएम से निकाल पाएंगे। सब्सक्राइबर्स चेक कर पाएंगे कि कितना पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

सब्सक्राइबर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि सदस्य लिंक्ड यूपीआई पिन के जरिए पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर पाएंगे। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद सब्सक्राइबर्स अपनी जरूरत के हिसाब से उसको उपयोग कर पाएंगे।

सदस्य face authentication के जरिए UMANG App से अपना UAN एक्विवेट कर पाएंगे। इससे आसानी से वो पासबुक का एक्सेस कर पाएंगे। गलत जानकारी को सही और ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट भी कर पाएंगे।

ऑटो सेटलमेंट की राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा अब सब्सक्राइबर्स महज 3 दिन में ही अपने फंड्स को एक्सेस कर पाएंगे। इस फैसले से सब्सक्राइबर्स घर खरीदने से लेकर बच्चों की फीस को समय से भुगतान कर पाएंगे।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less