भारत में लॉन्च हो सकती है चीन की ये धांसू रेंज एक्सटेंडर EV, 18 मिनट में 80% तक चार्ज
Jul 26, 2026 07:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
चीन की Chery Automobile ने भारत में अपनी रगेड SUV Fengyun X3L का डिजाइन पेटेंट कराया है। यह REEV तकनीक (215km EV रेंज, 422bhp पॉवर), AWD, 15.6 इंच टचस्क्रीन और 18-मिनट फास्ट चार्जिंग से लैस है।

चेरी फेंगयन X3L
केवल
₹32,688/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery Automobile ने भारत में अपने कई New Energy Vehicles (NEVs) के डिजाइन पेटेंट कराए हैं। इससे पहले कंपनी की बॉक्सी SUV Jetour T2 का पेटेंट सामने आया था, जो एक Plug-in Hybrid SUV है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी ने अपनी Chery Fengyun X3L (Fulwin X3L) का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है। यह एसयूवी दिखने में Jetour T2 जैसी है, लेकिन इसमें Range Extender Electric Vehicle (REEV) टेक्नोलॉजी दी गई है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12.39 - 22.82 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
दमदार और बॉक्सी डिजाइन
पेटेंट इमेज और रियल मॉडल की तुलना करने पर दोनों का डिजाइन लगभग एक जैसा दिखाई देता है। पेटेंट मॉडल में एक्सेसरी के तौर पर साइड स्टेप भी दिखाया गया है। यह एक 5-सीटर, टू-रो वाली रगेड एसयूवी है, जिसका डिजाइन खास तौर पर एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें फुल LED लाइटिंग, 21-इंच अलॉय व्हील्स, बड़ा Chery बैजिंग, एयर कर्टेन और मजबूत बॉडी स्टाइलिंग देखने को मिलती है, जो इसके रोड प्रेजेंस को दमदार बनाती हैं।
प्रीमियम फीचर्स से लैस केबिन
एसयूवी का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 15.6-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Huawei HiCar और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 9.2-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 540-डिग्री पैनोरमिक व्यू कैमरा भी मिलता है, जिससे ड्राइविंग और पार्किंग दोनों आसान हो जाती हैं।
215KM की इलेक्ट्रिक रेंज और 422bhp की पावर
Chery Fengyun X3L की सबसे बड़ी खासियत इसका Range Extender Electric Vehicle (REEV) सिस्टम है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन यह इंजन सीधे व्हील्स को पावर नहीं देता। इसका काम केवल बैटरी को चार्ज करना और इलेक्ट्रिक सिस्टम को एनर्जी सप्लाई करना है। एसयूवी में 33.86kWh LFP बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है। यह एसयूवी सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 215 किलोमीटर तक चल सकती है। इसका कुल पावर आउटपुट 422 bhp और 505 Nm टॉर्क है, जिससे दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
फास्ट चार्जिंग और V2L फीचर
चार्जिंग के मामले में भी यह एसयूवी काफी एडवांस है। 92kW DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 10% से 80% तक केवल 18 मिनट में चार्ज हो जाती है। स्टैंडर्ड तौर पर इसमें 6.6kW AC चार्जर मिलता है। इसके अलावा 6kW Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह अन्य इलेक्ट्रिक डिवाइस या वाहन को भी बिजली सप्लाई कर सकती है। कंपनी के अनुसार, इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन एक लीटर ईंधन से 3.71kWh तक एनर्जी रिकवर कर सकता है, जिससे बैटरी को लगातार चार्ज रखने में मदद मिलती है। फिलहाल Chery ने केवल इस SUV का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है। पेटेंट का मतलब यह नहीं है कि इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च किया ही जाएगा।

